फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Sudha Reddy Who Became First Global Ambassador Of Miss World

Global Ambassador Of Miss World: इस भारतीय महिला के नाम है मिस वर्ल्ड की पहली वैश्विक राजदूत का खिताब

Tue, 03 Jun 2025 06:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 03 Jun 2025 06:22 PM IST
सार

Sudha Reddy सुधा रेड्डी ने कई वर्षों से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर काम किया है।

विज्ञापन
Meet Sudha Reddy Who Became First Global Ambassador Of Miss World
Sudha Reddy - फोटो : instagram.com/sudhareddy.official

विस्तार

Sudha Reddy:  भारत की एक और बेटी ने वैश्विक स्तर पर देश का नाम रौशन किया है। हैदराबाद की परोपकारी, समाजसेवी और उद्यमी सुधा रेड्डी को मिस वर्ल्ड संगठन की पहली वैश्विक राजदूत (Miss World Organisation's first Global Ambassador) बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह किसी भारतीय महिला के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

विज्ञापन


कौन हैं सुधा रेड्डी?

सुधा रेड्डी एक सफल बिजनेसवुमन, सामाजिक कार्यकर्ता और फिलैंथ्रॉपिस्ट हैं। वह मेघा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पीवी कृष्ण रेड्डी की पत्नी हैं और अपने परोपकारी कार्यों के लिए देश-विदेश में जानी जाती हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विज्ञापन


सुधा रेड्डी इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्हें यह अंतरराष्ट्रीय दायित्व मिला है।इस भूमिका में वह महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर दुनियाभर में मिस वर्ल्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों खास है यह उपलब्धि? 


Miss World जैसे प्रतिष्ठित मंच की वैश्विक राजदूत बनना, न केवल एक सम्मान है, बल्कि इससे भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और महिलाओं के प्रति देश की सकारात्मक छवि को भी मजबूती मिलती है।


सुधा रेड्डी का यह पद भारत की नारी शक्ति और समाजिक नेतृत्व क्षमता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है।


सुधा रेड्डी एक मिसाल 


सुधा रेड्डी ने कई वर्षों से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर काम किया है। उन्होंने विशेष रूप से असहाय और वंचित वर्ग के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed