फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Poorva Dhawan From Lucknow Hoisted Tricolor on South Africa Highest Peak

Poorva Dhawan: लखनऊ की बेटी ने फहराया साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा, जानें पूर्वा धवन के बारे में

Sun, 23 Jul 2023 10:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Jul 2023 10:08 AM IST
सार

पूर्वा धवन 25 साल की हैं और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहती हैं। हाल ही में पूर्वा ने ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिसपर यूपी के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ भी उनके मुरीद हो गए ।

विज्ञापन
Meet Poorva Dhawan From Lucknow Hoisted Tricolor on South Africa Highest Peak
Poorva Dhawan - फोटो : twitter

विस्तार

Poorva Dhawan : लखनऊ की एक बेटी ने सपना देखा और उस सपने को साकार करने के लिए अपने पंखों को ऊंची उड़ान दी। सपना साकार भी हुआ और पंखों ने आसमान को भी छुआ और जब ऐसा हुआ तो न केवल लखनऊ को बल्कि देश को इस बेटी पर नाज हुआ। आइये जानते हैं राजधानी लखनऊ की पूर्वा धवन की उपलब्धियां।

विज्ञापन


कौन हैं पूर्वा धवन

पूर्वा धवन 25 साल की हैं और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहती हैं। हाल ही में पूर्वा ने ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिसपर यूपी के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ भी उनके मुरीद हो गए ।

विज्ञापन


पूर्वा धवन की उपलब्धि

पूर्वा ने साउथ अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर देश का तिरंगा फहराकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। पूर्वा उत्तराखंड, लेह-लद्दाख और नेपाल की चोटियों पर भारत परचम फहरा चुकी हैं। साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करके तिरंगा फहराया। इस चोटी की ऊंचाई 5895 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्वा का संघर्ष

पूर्वा के लिए ये उपलब्धि हासिल करना आसान नहीं था, उनकी गर्दन एक तरफ झुकी हुई है। इस कारण स्कूल के दिनों में बच्चे पूर्वा को चिढ़ाया करते थे लेकिन हार नहीं मानी। गर्दन झुकी थी लेकिन खुद का सिर कभी झुकने नहीं दिया। बाद में पूर्वा ने गर्दन की सर्जरी कराई और पर्वतारोही बनने का फैसला किया। पूर्वा की प्रेरणा अरुणिमा सिन्हा बनीं, जिन्हें देखकर उन्होंने पर्वतारोही बनने का सपना देखा और इसे पूरा करने के लिए 2017 में एवरेस्ट बेस कैंप से अपना सफर शुरू किया। 



पूर्वा की योजनाएं

इस सफलता के बाद पूर्वा रुकने वाली नहीं हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य तय कर लिए हैं। पूर्वा दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों पर भारत का परचम लहराना चाहती हैं। शुरुआत अर्जेंटीना स्थित माउंट अकोंकागुआ से करेंगी, जिसकी उन्होंने तैयारी शुरु कर दी है। इस 7000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वत को  दिसंबर में फतह करने की योजना है।. उनका सपना दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed