फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet NDA Arts Stream Topper Shriti Daksh first Female batch Pass out In Hindi

Shriti Daksh: मिलिए एनडीए की आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप करने वाली पहली महिला कैडेट श्रीति दक्ष से

Mon, 02 Jun 2025 04:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Jun 2025 04:18 PM IST
सार

NDA Arts Stream Topper Shriti Daksh यह सफलता उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा है, जो भारतीय सशस्त्र बलों का हिस्सा बनना चाहती हैं। श्रीति दक्ष ने साबित कर दिया कि देश की रक्षा की अगली पंक्ति में अब बेटियां भी मजबूती से खड़ी हैं। आइए जानते हैं एनडीए की आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप करने वाली पहली महिला कैडेट श्रीति दक्ष के बारे में। 

विज्ञापन
Meet NDA Arts Stream Topper Shriti Daksh first Female batch Pass out In Hindi
एनडीए से पहली बार स्नातक हुईं महिला कैडेट श्रीति दक्ष बनी आर्ट्स स्ट्रीम की टाॅपर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

NDA Arts Stream Topper Shriti Daksh: जब भी बात देश की सुरक्षा और सैन्य बलों की होती है तो अधिकतर चेहरों में पुरुषों की ही छवि उभरती है। लेकिन अब यह तस्वीर तेजी से बदल रही है। नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही है। चाहे फाइटर प्लेन उड़ाना हो या राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में सर्वोच्च स्थान हासिल करना हो, महिलाओं ने अपने हर क्षेत्र में अपना स्थिति को मजबूत कर लिया है। हाल ही में एनडीए की 148वीं पासिंग आउट परेड संपन्न हुई, जिसमें 17 लड़कियों ने भाग लेकर इतिहास रच दिया है। श्रीति दक्ष ने इस बैच में आर्ट्स स्ट्रीम से टॉप किया है। यह सफलता उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा है, जो भारतीय सशस्त्र बलों का हिस्सा बनना चाहती हैं। श्रीति दक्ष ने साबित कर दिया कि देश की रक्षा की अगली पंक्ति में अब बेटियां भी मजबूती से खड़ी हैं। आइए जानते हैं एनडीए की आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप करने वाली पहली महिला कैडेट श्रीति दक्ष के बारे में। 

विज्ञापन


श्रीति दक्ष के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि

श्रीति दक्ष ने न केवल एनडीए जैसे कठिन सैन्य प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश लिया, बल्कि आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप कर इतिहास रच दिया। यह पहली बार हुआ है जब किसी महिला कैडेट ने इस प्रतिष्ठित संस्थान में अकादमिक क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया हो। उनका यह प्रदर्शन इस बात का प्रतीक है कि महिलाएं न केवल बराबरी की हकदार हैं, बल्कि उत्कृष्टता में भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


अपनी उपलब्धि पर श्रीति का कहना है, सैन्य प्रशिक्षण और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखना मेरे लिए एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन पहले टर्म से लेकर आखिरी टर्म तक मैंने यह संतुलन बनाए रखा। इसी समर्पण ने मुझे अकादमिक रूप से आगे बढ़ने में मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को सशक्त बनाने की एक पहल

सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त, 2021 को पहली बार लड़कियों के लिए एनडीए में शामिल होने के दरवाजे खोले थे। 2022 में एनडीए के 148वें पाठ्यक्रम में पहली बार बेटियों का चयन हुआ। 17 स्नातक महिला कैडेट्स में श्रीति दक्ष प्रथम स्थान पर रहीं तो वहीं इशिता सांगवान, हरसिमरन कौर और रितुल दुहन जैसी बेटियांं भी नारी शक्ति का नया चेहरा बनकर उभरीं। आने वाले दिनों में ये भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना का हिस्सा बनकर अफसर बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed