फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet DSP monika Singh Profile Story Doing Duty With Toddler Daughter in MP

DSP Monika Singh: ड्यूटी का फर्ज और मां का कर्तव्य एक साथ निभाती हैं ये महिला आईएएस, जानिए मोनिका सिंह के बारे में

Fri, 06 May 2022 03:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 May 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
Meet DSP monika Singh Profile Story Doing Duty With Toddler Daughter in MP
डीएसपी मोनिका सिंह - फोटो : Twitter/ChouhanShivraj

नौकरी से साथ घर परिवार संभालने वाली महिलाएं हमारे समाज में अक्सर देखने को मिल जाती हैं। घर को संवारने से लेकर ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी संभालने तक महिलाएं हर काम कर सकती हैं। इसी लिए महिलाओं को मल्टी-टास्किंग कहना गलत नहीं होगा। परिवार के प्रति कर्तव्य हो या ड्यूटी के लिए फर्ज महिलाएं सभी को बड़ी निपुड़ता से पूरा करती हैं। बात अगर महिला पुलिस की हो तो उनकी जिम्मेदारी तो अधिक बढ़ जाती है। समाज की सुरक्षा के लिए समय की पाबंदियों से ऊपर उठकर पुलिसकर्मी दिन रात ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इस दौरान उनके परिवार और बच्चों को भी उनकी जरूरत पड़ती है। दोनों को एक साथ मैनेज करना भले ही मुश्किल हो लेकिन महिलाएं इसे बखूबी निभा लेती हैं। ऐसी ही एक महिला पुलिसकर्मी मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात हैं। महिला डीएसपी मोनिका सिंह खाकी का फर्ज और मां का धर्म दोनों ही एक साथ बखूबी निभा रही हैं। आइए जानते हैं मोनिका सिंह के बारे में, जिनकी सीएम शिवराज सिंह चौहान भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। 

विज्ञापन


मोनिका सिंह कौन हैं?

मोनिका सिंह मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। साल 2017 बैच की डीएसपी मोनिका सिंह की ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग सीधी जिले में हुई है।  मोनिका सिंह फिलहाल क्राइम ब्रांच की प्रभारी हैं।
विज्ञापन


मोनिका सिंह का परिवार

मोनिका सिंह की शादी हो चुकी है। डीएसपी मोनिका सिंह के पति प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं। वह साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दिल्ली रहते हैं। डीएसपी के पति इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित खुद की कंपनी का संचालन करते हैं। इसके अलावा साइबर संबंधी मामलों के कई बड़ी एजेंसियों के सलाहकार भी हैं। वहीं उनकी 18 माह की बच्ची भी है। पति पत्नी दोनों की नौकरी की वजह से बच्ची को संभालने के लिए केयर टेकर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को ड्यूटी पर लेकर पहुंची डीएसपी

डीएसपी मोनिका सिंह उस समय चर्चा में आईं थीं जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जोबट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर अलीराजपुर दौरे पर थे। सीएम के दौरे के मद्देनजर डीएसपी मोनिका सिंह की ड्यूटी ग्राम झोतराड़ा में हेलीपैड पर लगाई गई थी।

जब मोनिका सिंह ड्यूटी भी जाने लगीं तो उनकी डेढ़ साल की बेटी मायरा रोने लगी। मजबूरन उन्हें बच्ची को साथ लेकर आना पड़ा। वहीं सीएम का काफिला आने पर डीएसपी ने बेटी मायरा को बेबी बैग में लेते हुए सीने पर बांधकर ड्यूटी करने लगी। 

सीएम शिवराज भी तारीफ करने से नहीं रोक पाए

जब शिवराज सिंह चौहान हेलीपैड पर पहुंचे तो डीएसपी अटेंडर के पास बेटी को छोड़कर वायरलेस सेट हाथ में लिए ड्यूटी में जुट गईं। उनकी बेटी मां से दूर होने पर रोने लगीं तो मोनिका सिंह ने बेटी को गोद में ले लिया और सीने से लगाकर ड्यूटी करने लगीं। सीएम की नजर जब डीएसपी और उनकी बच्ची पर पड़ी तो वह डीएसपी के पास पहुंच गए। सीएम ने डीएसपी की कर्तव्यनिष्ठा की तारीफ करते हुए बच्ची को दुलार किया और कहा कि उन्हें और पूरे मध्य प्रदेश को डीएसपी मोनिका सिंह पर गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed