फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Bihar Girl Sharina Ahmad Biography gain popularity by english singing

Sharina Ahmad: मिलिए बिहार की बेटी शरीना अहमद से, जिसके फैन हुए झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष

Mon, 06 Dec 2021 03:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 06 Dec 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
Meet Bihar Girl Sharina Ahmad Biography gain popularity by english singing
शरीना अहमद - फोटो : instagram/Rabindranathji

भारतीय हर भाषा, परिधान, माहौल को अपने में ढाल लेते हैं। भारत एक ऐसा देश हैं जहां कई जाति, धर्म देश के लोग रहते हैं, जिनसे भारतीय उनकी संस्कृति और भाषा को सीखते हैं और दुनिया भर में अपना सर्व राष्ट्र के तौर पर अपनी स्थिति को मजबूत बनाते हैं। हालाँकि बोली और भाषा भले ही आपको किसी भी देश की आती हो लेकिन उसमें अपनी बोली का टच आ ही जाता है। भारतीयों की अंग्रेजी का भी यही हाल हैं। भारतीय शानदार इंग्लिश बोलते हैं लेकिन अधिकतर लोग विदेशी एक्सेंट को टच नहीं कर पाते। हालंकि एक भारतीय लड़की ने कम उम्र में ही अमेरिकी स्टाइल में इंग्लिश गाने को गाकर ऐसा कर दिखाया, जिसे देख विदेशों तक लोग उसके फैन हो गए। इतना ही नहीं बिहार में रहने वाली इस लड़की की झारखंड सरकार ने भी प्रशंसा की है। हम बात कर रहे हैं 15 साल की शरीमा अहमद के बारे में, जिनकी सिंगिग इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है। चलिए जानते हैं कि कौन हैं शरीना अहमद।

विज्ञापन


शरीना अहमद कौन हैं?

शरीना अहमद बिहार के गया की रहने वाली हैं। शरीना की उम्र 15 साल है। शरीना अपने सिंगिंग की वजह से इन दिनों चर्चा में हैं। शरीना को बचपन से गाना गाने का शौक है। खास बात ये है कि शरीना इंग्लिश गाने गाती हैं। उन्होंने एक बार 8वीं क्लास के दौरान स्कूल में इंग्लिश गाना गाया था, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ और हौसला अफजाई की गई। इसके बाद शरीना ने अपनी इंग्लिश गायिकी को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू की। शरीना के गानों को लोग देश विदेश में पसंद करने लगे। उसने हाल में 10वीं की परीक्षा बोधगया के एक प्राइवेट स्कूल से पास की है।
विज्ञापन


यहां से शरीरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली। उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरीए एक अमेरिकन म्यूजिक टीचर से हुई। संगीत टीचर ने शरीना को अमेरिकी एक्सेंट की बारीकियां सिखाईं। शरीना की गायकी अब इस मुकाम पर पहुंच गई है कि उन्हें सुनते समय लगता है जैसे किसी विदेशी की आवाज हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीना को झारखंड सरकार ने दिया ऑफर

शरीना की गायकी की मुरीद झारखंड सरकार तक हो गई है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शरीना को उनकी गायकी के लिए सम्मानित भी किया है। इतना ही नहीं शरीना को झारखंड पर आधारित एक इंग्लिश गाना तैयार करने का ऑफर भी दिया गया है। शरीना ने ये ऑफर अपनाते हुए झारखंड के गाने पर काम भी शुरू कर दिया है। शरीना को विदेशो में शोज के लिए बुलाया जाता है। शरीना को विदेशों से काम के कई प्रस्ताव आए हालांकि कोरोना महामारी के कारण वह विदेश जा नहीं सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed