फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Aditi Pant the first female Indian oceanographer to visit Antarctica in Hindi

Female Oceanographer: मिलिए ओशनोग्राफर अदिति पंत से, जो बनीं अंटार्कटिका जाने वाली पहली भारतीय महिला

Tue, 15 Oct 2024 06:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Oct 2024 06:38 PM IST
सार

अदिति पंत पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने अंटार्कटिका की यात्रा की थी। आइए जानते हैं कौन हैं अदिति पंत, जिन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर खुद के साथ ही भारत का मान भी विश्व में बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Meet Aditi Pant the first female Indian oceanographer to visit Antarctica in Hindi
अदिति पंत - फोटो : Instagram

विस्तार

Dr.Aditi Pant: भारतीय महिलाओं के लिए किसी पेशे में मुकाम हासिल करने की राह आसान नहीं है, लेकिन कुछ साहसी महिलाओं ने बिजनेस से लेकर विज्ञान तक के क्षेत्र में अपने नाम का परचम लहराया। इन्हीं महिलाओं में से एक हैं डॉ. अदिति पंत। अदिति पंत पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने अंटार्कटिका की यात्रा की थी। आइए जानते हैं कौन हैं अदिति पंत, जिन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर खुद के साथ ही भारत का मान भी विश्व में बढ़ाया है। 

विज्ञापन


अदिति पंत कौन हैं?

अदिति पंत एक समुद्र विज्ञानी हैं। अदिति पंत का जन्म 5 जुलाई 1943 को नागपुर में एक मराठी परिवार में हुआ। उनके पिता अप्पासाहेब पंत राजनयिक थे और मां डाॅ. नलिनी देवी राॅयल काॅलेज आॅफ सर्जन में फेलो थीं। युवा अवस्था से ही विज्ञान में रुचि होने के कारण उन्होंने इसे ही अपनी राह बनाई।
विज्ञापन


अदिति पंत ने अपना स्नातक पुणे विश्वविद्यालय से पूरा किया। इसके बाद यूएस सरकार से स्कॉलरशिप मिलने पर वह मरीन साइंसेस में परास्नातक के लिए हवाई विश्वविद्यालय चली गईं। लंदन विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। उनकी थीसिस समुद्री शैवाल के शरीर विज्ञान से जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंटार्कटिका पर जाने वाली पहली महिला ओशनोग्राफर

उस दौरान अंटार्कटिक महासागर के शोध के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ ओशनोग्राी (NIO) एक प्रोग्राम बनाया था। जिसमें अनेक सब्जेक्ट पर शोध करना था और यह मौका अदिति जी को मिला। वह बहुत खुश हुईं। 1983 से 1984 में अदिति इस अभियान से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला ओशनोग्राफर बनीं जो अंटार्कटिका गईं और वहां खतरनाक जलवायु में रह कर उन्होंने भौतिकी, रासायनिक और जीव विज्ञान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यहां पर अपनी टीम के साथ पहला भारतीय वैज्ञानिक रिसर्च बेस स्टेशन ‘दक्षिण गंगोत्री’ बनाया था।


उपलब्धियां और सम्मान

लगभग 65 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में उनका प्रकाशन हैं। अदिति पंत के नाम 5 पेटेंट हैं। भारत सरकार ने अदिति पंत को अंटार्कटिका पुरस्कार से सम्मानित किया। अदिति पंत ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी, नेशनल केमिकल लेबोरेटरी, पुणे विश्वविद्यालय और महाराष्ट्र एकेडमी ऑफ साइंस में वरिष्ठ पदों पर काम किया है और सिर्फ अपना सपना ही पूरा नहीं किया, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed