फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Marceline Saldanha become india s first 99 year old women to beat covid 19

भारत में कोरोना को हराने वाली सबसे ज्यादा उम्र की है ये महिला, 99 साल की उम्र में ठीक हो घर लौटी

Tue, 30 Jun 2020 09:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 30 Jun 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Marceline Saldanha become india s first 99 year old women to beat covid 19
- फोटो : social media

कोरोना वायरस की चपेट भारत में दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। हर दिन अब पहले से ज्यादा केस इस बात का सबूत हैं कि कोरोना का खतरा कम होने की बजाय समय के साथ बढ़ा है। लेकिन इन सबके बीच अच्छी खबरें दिल को सुकून देती हैं। दरअसल, कर्नाटक की एक महिला सबसे ज्यादा उम्र की भारतीय है जिसने कोरोना वायरस को मात दी है। कर्नाटक की ये महिला विक्टोरिया अस्पताल के इमरजेंसी और ट्रामा केयर सेंटर से निकलकर अपने घर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


 

99 साल की सल्दाना बताती हैं कि जब मेरे बेटे ने मुझसे कहा कि उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती होना है तो वो बहुत परेशान हो गईं। क्योंकि 40 साल पहले सरकारी अस्पताल में गई थी और मुझे वहां की सुविधाएं और मरीजों की सेवा पसंद नहीं आई थी। लेकिन अब मैं एक सरकारी अस्पताल से ठीक होकर निकली हूं और मेरा नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। सल्दाना को हाइपरटेंशन की बीमारी थी। लेकिन वो अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि उन्होंने उनकी अच्छी देखभाल की। सल्दाना अन्य लोगों को सलाह देते हुए कहती हैं कि किसी को घबराने की जरूरत नही है। जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर और नर्स की दी हुई नसीहत और दवाओं को पूरी तरह से पालन करें। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक की वो सबसे बुजुर्ग महिला हैं जिन्होंने कोरोना वायरस से छुटकारा पाया है। सल्दाना के साथ ही उनके परिवार में बहू, बेटे और पोते भी कोरोना वायरस पॉजिटिव थे। जिसमें से 29 वर्षीय पोते को सल्दाना के साथ ही डिसचार्ज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed