{"_id":"6131c93b8ebc3e5f9926cc2b","slug":"kerala-nurse-created-record-for-vaccination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण अभियान: केरल की नर्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
टीकाकरण अभियान: केरल की नर्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना
Fri, 03 Sep 2021 12:36 PM IST
Abhilash Srivastava
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण रिकॉर्ड (सांकेतिक)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए देशभर में वैक्सीनेशन अभियान को और तेज कर दिया गया है। लोगों को जल्द से जल्द कोरोना के टीके मिल सकें, इसके लिए नर्स और स्वास्थ्यकर्मी लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में केरल की नर्स पुष्पलता ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने महज साढ़े सात घंटे के भीतर 893 लोगों को वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। नर्स पुष्पलता के इस कार्य को लेकर उनकी हर ओर तारीफ की जा रही है। इतना ही नहीं इस कार्य के लिए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने उन्हें सम्मानित भी किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने नर्स पुष्पलता के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
टीम को देती हैं इस सफलता का श्रेय
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पिछले महीने में आठ घंटे से कम समय में 893 लोगों का टीकाकरण करके नर्स पुष्पलता ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पुष्पलता कहती हैं, यह कार्य मेरे साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से सफल हो पाया है। पुष्पलता कहती हैं, कोरोना के इस दौर में जल्द से जल्द लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए जिससे वह खुद को परिवार के लोगों को इस गंभीर महामारी से सुरक्षित रख सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम के प्रयास से यह काम सफल हो पाया है। पुष्पलता बताती हैं, नर्स बनने से पहले मैं छोटे-मोटे कार्यक्रमों में गाना गाया करती थी। शादी के बाद ससुराल वालों की मदद से नर्सिंग की पढ़ाई की और अब लोगों के सेहत का ख्याल रखती हूं।

टीकाकरण करने का बनाया रिकॉर्ड (सांकेतिक)
- फोटो : पीटीआई
स्वास्थ्य मंत्री ने की कार्यों की सराहना
इसी सप्ताह केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने नर्स पुष्पलता और उनकी टीम के अन्य लोगों से मिलकर उनके इस प्रयास की सराहना की। स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन सेंटर के सभी सदस्यों के कार्य की सरहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, आप लोगों के अथक प्रयास से तेजी से लोगों का टीकाकरण संभव हो पा रहा है। कोरोना जैसी महामारी से मुकाबले के लिए हमें इसी रफ्तार से आगे बढ़ना होगा। जल्द से जल्द सभी लोगों को वैक्सीन देकर राज्य को कोरोना के खतरे से मुक्त करने का प्रयास करना होगा।

कमेंट
कमेंट X