फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   kerala girl maria biju recover from paralysis body and complete mbbs degree

पैरालाइज होने के बाद भी नहीं मानी हार, केरल की मारिया बिजू ने पूरी की डॉक्टरी की पढ़ाई

Mon, 15 Mar 2021 09:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 15 Mar 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
kerala girl maria biju recover from paralysis body and complete mbbs degree
मारिया बिजु - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर किसी दुर्घटना में चोटिल होने के बाद लोग जिंदगी से निराश हो जाते हैं। लेकिन केरल की मारिया बिजु ने अपनी परिस्थितियों से हार नहीं मानी। बल्कि उनसे लड़कर अपने लिए राह बनाई। 25 साल की मारिया ने एमबीबीएस की डिग्री पूरी कर ली है। साल 2015 में केरल के थोडूपुजा स्थित अजहर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया था। 

विज्ञापन

लेकिन 5 जून 2016 को बालकनी में कपड़े सुखाते वक्त पैर फिसला और मारिया दूसरे तल से जमीन पर आ गिरीं। ऊंचाई से जमीन पर गिरने की वजह से मारिया के गर्दन के नीचे का हिस्सा पैरालाइज हो गया। चार महीने तक इलाज के बाद हिम्मत कर वो कॉलेज जाने में कामयाब हुईं। लेकिन ऑपरेशन के बाद भी उंगिलयो में ज्यादा तनाव नहीं था। जिसकी वजह से वो परीक्षा में लिखने में असमर्थ थीं। ऐसे में कॉलेज वालों ने उन्हें परीक्षा में किसी और से लिखवाने के लिए अनुमति दे दी। 

विज्ञापन

अब उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है और वो एमडी की पढाई कर रही हैं। हालांकि मारिया की शारीरिक स्थिति के अनुसार उनका सर्जन बनने का सपना अधूरा ही रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed