{"_id":"604f56d18ebc3e8d353409ba","slug":"kerala-girl-five-year-janaki-anand-youngest-skateboarder-video-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की नन्हीं जानकी स्केटिंग के जरिए कर रही कमाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
पांच साल की नन्हीं जानकी स्केटिंग के जरिए कर रही कमाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Tue, 16 Mar 2021 08:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 16 Mar 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
जानकी आनंद
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोच्चि में स्केटिंग बोर्ड का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे एक पांच साल की नन्ही सी परी सफेद फ्रॉक और हाथों और घुटनों पर सेफ्टी गियर के साथ सिर पर हेलमेट लगाए स्केटिंग पर फर्राटा भर रही है। जिसे देख हर कोई हैरान है। त्रिसूर की रहने वाली जानकी आनंद मात्र पांच साल की है और शायद भारत की सबसे कम उम्र की स्केटिंग बॉर्डर।
विज्ञापन
जानकी के पिता आनंद थंपी का कहना है कि वो घर में स्केटबोर्ड ले आए। जिसे देख जानकी की रूचि उसमे बढ़ी। कम उम्र में ही जानकी उस स्केट बोर्ड पर बैलेंस बनाने लगी थी। वहीं चार साल की उम्र पूरी होते-होते जानकी के पिता उसे दुबई ले गए। जहां लॉकडाउन लगने के बाद घर में ही उसने प्रैक्टिस की। जानकी की लगन और मेहनत देखकर पिता आनंद भारत लौटकर कोच्चि में रहने लगे। जहां उनकी बेटी स्केटिंग सीख रही है। जानकी के स्केटिंग के वीडियो को उनकी मां रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डालती हैं।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X