फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   kashmiri girl ayesha aziz became youngest pilot in india

कश्मीर की युवती आयशा अजीज बनीं सबसे कम उम्र की पायलट, मात्र 25 साल की उम्र हासिल किया मुकाम

Sun, 21 Feb 2021 09:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 21 Feb 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
kashmiri girl ayesha aziz became youngest pilot in india
आयशा अजीज - फोटो : एएनआई

कश्मीर की आयशा अजीज ने बेहद कम उम्र में पायलट बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। मात्र 25 साल की उम्र में वो कमर्शियल पायलट उड़ाने के पात्र हैं। जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से ताल्लुक रखने वाली आयशा को बादल और आसमान हमेशा से रोमांचित करता था। तभी तो बड़े होने के साथ ही उन्होंने अपने सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढा दिया था। 

विज्ञापन

आयशा ने काफी कम उम्र में ही मुंबई फ्लाइंग क्लब ज्वॉइन कर लिया था। जहां पर उनकी टी में कुल छह लोगों में वो अकेली लड़की थीं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मात्र 16 साल की उम्र में उन्हें लाइसेंस मिला। साल 2017 में उन्हें कमर्शियल लाइसेंस और साल 2021 में वो भारत की सबसे कम उम्र की पायलट बन गईं। आयशा ने जनवरी 2021 में एयर इंडिया के ऑल वुमेन क्रू की कैप्टन जोया अग्रवाल की कप्तानी में सैन फ्रांसिस्को से बैंगलुरू तक की उड़ान भी भरी थी। यह रूट दुनिया का सबसे लंबा हवाई रूट है। जबकि ये दुनिया का पहला ऑल वुमन क्रू था जिसने नॉर्थ पोल के ऊपर से हवाई जहाज को उड़ाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयशा का कहना है कि कश्मीर की लड़कियां आजकल पढाई और करियर की दिशा में बहुत अच्छा कर रही हैं। वो बताती हैं कि आज कश्मीर की लगभग हर दूसरी लड़की अपना ग्रेजुएशन या पीएचडी पूरी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed