फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   jude terry will be first woman rear admiral of british royal navy in hindi

ज्यूड टेरी होंगी ब्रिटिश रॉयल नेवी की प्रथम महिला रियर एडमिरल, 500 साल बाद बदल रहा इतिहास 

Fri, 28 May 2021 07:08 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 28 May 2021 07:08 PM IST
सार

ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने पहली महिला रियर एडमिरल के नाम की घोषणा कर दी है। अगस्त 2022 से रियर एडमिरल का पद कमांडर जूड टेरी संभालेंगी। ज्यूड अपने जीवन के 19 साल नौसेना को दे चुकी हैं। 

विज्ञापन
jude terry will be first woman rear admiral of british royal navy in hindi
ज्यूड टेरी संभालेंगी रियर एडमिरल का पद - फोटो : twitter

विस्तार

ब्रिटेन में पहली बार यह मौका आया है कि नौसेना की 500 साल की सेवा में किसी महिला को रियर एडमिरल बनाया गया है। ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने इस नाम की घोषणा भी कर दी है। अगस्त 2022 से रियर एडमिरल का पद कमांडर ज्यूड टेरी संभालेंगी। ब्रिटेन में इस पद को आर्मी के मेजर जनरल और एयरफोर्स के वाइस मार्शल के बराबर माना जाता है। रियर एडमिरल का पद संभालने पर जूड पर कई सारी जिम्मेदारियां होंगी। नौसैनिकों, नाविकों की नियुक्ति और सेवानिवृत्ति के कार्यों की देखरेख करेंगी। 

विज्ञापन

कर चुकी हैं ये काम 
ज्यूड फिलहाल 47 वर्ष की हैं और पिछले 19 सालों से वे नौसेना में हैं। वे रॉयल नेवी लॉजिस्टिक्स ऑफिसर से लेकर डिप्टी डायरेक्टर ऑफ पीपल डिलीवरी तक के पदों पर रह चुकी हैं। वे चैनल-4 के युद्धपोतों की शृंखला का निर्माण करने वाली टीम की प्रमुख रह चुकी हैं। इसके अलावा वे नौसेना के परिवहन जहाज एचएमएस ओशियन में तैनात थीं जो कि ब्रिटिश नौसेना के हेलीकॉप्टरों का लैंडिंग प्लेटफॉर्म है। 

विज्ञापन

पिता भी नौसेना में थे
ज्यूड के पिता रॉबिन रॉयल नेवी के जहाज एचएमएस टाइगर में अधिकारी थे। रॉयल नेवी में फिलहाल 30 हजार अधिकारी-कर्मचारी हैं। इनमें से 12% महिलाएं हैं। साल 2030 तक इसे 20% करना है। जूड को  2017 में नौसेना के सम्मान ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर से नवाजा गया था। ज्यूड डिफेंस स्टडी में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता का श्रेय मां और बहन को
ज्यूड ने कहा कि उन्हें जो पद दिया गया है, उससे वे बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि नौसेना में उनके साथ कभी भी भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और बहन को दिया है और अपनी प्रेरणा पिता को बतलाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे सेना को समाज के प्रति ज्यादा उत्तरदायी बनाने की मंशा रखती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed