{"_id":"612dcbb748f00d2ab7156729","slug":"irfana-distributing-sanitary-pads-to-ensure-women-s-good-health","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताकि महिलाएं रहें स्वस्थ: अपनी तनख्वाह से पैसे बचाकर इस तरह की पहल कर रही हैं इरफाना","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
ताकि महिलाएं रहें स्वस्थ: अपनी तनख्वाह से पैसे बचाकर इस तरह की पहल कर रही हैं इरफाना
Thu, 02 Sep 2021 02:50 PM IST
Abhilash Srivastava
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:50 PM IST
सार
- महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल
- तनख्वाह से पैसे बचाकर जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराती हैं पैड्स
विज्ञापन
महिलाओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराती हैं इरफाना (सांकेतिक)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर की इरफाना एक अनोखी पहल कर रही हैं। अपनी हर महीने की तनख्वाह से पैसे बचाकर वह सैनिटरी पैड खरीदकर सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को बांटती हैं। सैनिटरी पैड के अलावा हैंड वॉश और सैनिटाइजर जैसी चीजें भी वह महिलाओं को उपलब्ध कराती हैं, ताकि इनका उपयोग करके महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकें। इरफाना कहती हैं, आज भी कुछ महिलाएं रुढ़िवादिता के चलते जबकि कुछ पैसों की तंगी के कारण सैनिटरी पैड का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। हालांकि हम सभी को जानना चाहिए कि महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए यह कितना आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैं इस प्रकार की पहल कर रही हूं।
श्रीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में काम करने वाली इरफाना कहती हैं, महिलाओं में सैनिटरी पैड के इस्तेमाल को लेकर और वृहद रूप से जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। मेन्सट्रुअल हाइजीन के बारे में उन्हें विशेष रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैं तनख्वाह से कुछ पैसे बचाकर उससे सेनैटरी पैड खरीदती हूं और जरूरतमंद महिलाओं को बांटती हूं। घर-घर जाकर सैनिटरी पैड उपलब्ध कराना कठिन है, इस वजह से सार्वजनिक शौचलयों में इसे उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे महिलाएं इसका इस्तेमाल कर सकें।

इरफाना अब तक श्रीनगर के 15 सार्वजनिक शौचलयों में सैनिटरी पैड उपलब्ध करा चुकी हैं। काम से छुट्टी वाले दिन वह शौचालयों में जाकर पैड्स और बच्चों के डाइपर के साथ हैंड वॉश और सैनिटाइजर जैसी उपलब्ध कराती हैं, जिनको प्रयोग में लाकर महिलाएं स्वस्थ रह सकें। इरफाना कहती हैं, मेरी कोशिश है कि किसी भी कारण से महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न होने पाए। अगर महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तभी हम देश को स्वस्थ रख सकेंगे। पैड्स की अनुपलब्धता के कारण कई तरह की गंभीर दिक्कतें होने का खतरा रहता है, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने यह पहल की है। इसमें और लोगों को साथ आने की अपील करती हूं, जिससे हम इस पहल को और मजबूती दे सकें।

कमेंट
कमेंट X