फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Irfana distributing sanitary pads to ensure women's good health

ताकि महिलाएं रहें स्वस्थ: अपनी तनख्वाह से पैसे बचाकर इस तरह की पहल कर रही हैं इरफाना

Thu, 02 Sep 2021 02:50 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 02 Sep 2021 02:50 PM IST
सार

  • महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल
  • तनख्वाह से पैसे बचाकर जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराती हैं पैड्स

विज्ञापन
Irfana distributing sanitary pads to ensure women's good health
महिलाओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराती हैं इरफाना (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

विस्तार

महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर की इरफाना एक अनोखी पहल कर रही हैं। अपनी हर महीने की तनख्वाह से पैसे बचाकर वह सैनिटरी पैड खरीदकर सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को बांटती हैं। सैनिटरी पैड के अलावा हैंड वॉश और सैनिटाइजर जैसी चीजें भी वह महिलाओं को उपलब्ध कराती हैं, ताकि इनका उपयोग करके महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकें। इरफाना कहती हैं, आज भी कुछ महिलाएं रुढ़िवादिता के चलते जबकि कुछ पैसों की तंगी के कारण सैनिटरी पैड का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। हालांकि हम सभी को जानना चाहिए कि महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए यह कितना आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैं इस प्रकार की पहल कर रही हूं।
विज्ञापन


श्रीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में काम करने वाली इरफाना कहती हैं, महिलाओं में सैनिटरी पैड के इस्तेमाल को लेकर और वृहद रूप से जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। मेन्सट्रुअल हाइजीन के बारे में उन्हें विशेष रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैं तनख्वाह से कुछ पैसे बचाकर उससे सेनैटरी पैड खरीदती हूं और जरूरतमंद महिलाओं को बांटती हूं। घर-घर जाकर सैनिटरी पैड उपलब्ध कराना कठिन है, इस वजह से  सार्वजनिक शौचलयों में इसे उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे महिलाएं इसका इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन

इरफाना अब तक श्रीनगर के 15 सार्वजनिक शौचलयों में सैनिटरी पैड उपलब्ध करा चुकी हैं। काम से छुट्टी वाले दिन वह शौचालयों में जाकर पैड्स और बच्चों के डाइपर के साथ हैंड वॉश और सैनिटाइजर जैसी उपलब्ध कराती हैं, जिनको प्रयोग में लाकर महिलाएं स्वस्थ रह सकें। इरफाना कहती हैं, मेरी कोशिश है कि किसी भी कारण से महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न होने पाए। अगर महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तभी हम देश को स्वस्थ रख सकेंगे। पैड्स की अनुपलब्धता के कारण कई तरह की गंभीर दिक्कतें होने का खतरा रहता है, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने यह पहल की है। इसमें और लोगों को साथ आने की अपील करती हूं, जिससे हम इस पहल को और मजबूती दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed