फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Indian Athlete Anju Bobby George Record and Achievements in Hindi

Anju Bobby George: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट अंजू बाॅबी जाॅर्ज के बारे में जानें

Tue, 19 Apr 2022 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
Indian Athlete Anju Bobby George Record and Achievements in Hindi
अंजू बाॅबी जाॅर्ज - फोटो : instagram

भारत की महिला एथलीट विश्व में शानदार प्रदर्शन कर अपना और परिवार समेत देश का मान बढ़ा रही हैं। पीवी सिंधू हों या साइना नेहवाल, मेरी काॅम हों या मीरा बाई चानू, कई महिला खिलाड़ी अलग अलग खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के साथ ही दुनिया की टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। किसी महिला खिलाड़ी ने ओलंपिक में पदक जीत का देश का गौरव बढ़ाया तो किसी ने कोई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर गर्व से हर भारतीय का सीना चौड़ा कर दिया। इन्हीं महिला एथलीट में एक नाम अंजू बाॅबी जाॅर्ज का है। अंजू बाॅबी जाॅर्ज वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं। अंजू बाॅबी जार्ज लंबी कूद की खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आज अंजू बॉबी जॉर्ज का जन्मदिन हैं। महिला एथलीट अंजू बाॅबी जाॅर्ज के जन्मदिन पर जानें उनके जीवन संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में।

विज्ञापन


अंजू बॉबी जॉर्ज का जीवन परिचय

भारतीय महिला एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज का जन्म केरल राज्य में 19 अप्रैल 1977 को हुआ था। उनके पिता का नाम केटी मार्कोस था,जो कि एक फर्नीचर व्यापारी थे। अंजू के पिता ने ही उन्हें एथलेटिक्स की ओर प्रोत्साहित किया। अंजू बाॅबी ने कोरूठोडू स्कूल से पढ़ाई की और वहां से ही एथलेटिक्स की ट्रेनिंग भी शुरू की। अंजू ने विमला कॉलेज से स्नातक किया। इस दौरान उनकी रूची एथलेटिक्स की ओर बढ़ी और उन्होंने इसे करियर के तौर पर चुनने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


अंजू बॉबी जॉर्ज स्कूल में लंबी कूद, थ्रो और रनिंग आदि अलग अलग खेलों में हिस्सा लेती थीं। उसके बाद अंजू को कोच के तौर पर सर थॉमस का साथ मिला। अंजू ने उनकी ट्रेनिंग के दौरान ओवर ऑल खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजू बॉबी जॉर्ज की शादी

अंजू बाॅबी जाॅर्ज के पति भी एथलीट थे। उनकी शादी रॉबर्ट बाॅबी जाॅर्ज से हुई थी, लंबी कूद में राष्ट्रीय चैंपियन थे। अंजू को घर के साथ ही ससुराल में भी खेल का  माहौल मिला, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहा। अंजू के पति रॉबर्ट बाॅबी जाॅर्ज ने लंबी कूद ट्रिपल जंप में अपना करियर छोड़कर अंजू बाॅबी के करियर को निखारने में अपना पूरा समय दिया।

अंजू बाॅबी जाॅर्ज की उपलब्धि

साल 1996 में अंजू बाॅबी ने दिल्ली जूनियर एशियन चैंपियनशिप लंबी कूद का खिताब जीता था। बाद में 1999 में बेंगलुरू फेडरेशन कप में ट्रिपल जंप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

साल 2001 में अंजू बाॅबी ने तिरुवंतपुरम में आयोजित नेशनल सर्किट मीट में लंबी कूद के अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। लुधियाना में हुए राष्ट्रीय खेलों में ट्रिपल जंप और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता।

साल 2002 में मैनचेस्टर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में अंजू बाॅबी जाॅर्ज ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। बाद में बुसान में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला।

साल 2003 में पेरिस में आयोजित हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में अंजू बाॅबी भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed