फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Indian Army Officer Lt Rigzin Chorol Inspirational Story in Hindi

Lt Rigzin Chorol: शहीद पति के सपने को पूरा करने के लिए महिला बनी सैन्य अधिकारी, जानें रिगजिन शोरोल की कहानी

Wed, 11 Jan 2023 07:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 11 Jan 2023 07:13 PM IST
सार

पति के निधन के समय शोरोल की गोद में एक छोटा बच्चा था, जिसके भविष्य को सुरक्षित करने के अलावा शोरोल को पति के सपने को पूरा भी करना था।

विज्ञापन
Indian Army Officer Lt Rigzin Chorol Inspirational Story in Hindi
लेफ्टिनेंट रिगजिन शोरोल - फोटो : Twitter/artrac_ia

विस्तार

Lt Rigzin Chorol Inspirational Story: भारतीय सेना में महिलाओं की भूमिका बढ़ती जा रही है। कड़े परिश्रम और लगन के साथ सेना में शामिल होने के लिए कई महिलाओं ने परीक्षा और ट्रेनिंग पास की है। लेकिन एक ऐसी महिला भी है, जो अपने पति के सपने को पूरा करने के लिए सेना में शामिल हुई है। सेना में शामिल पति की शहादत के बाद महिला ने भी देश सेवा को अपनी राह बना ली। इसके लिए अपने 11 माह के बच्चे से दूर रहीं। कड़ी मेहनत के बाद यह महिला भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन चुकी हैं। सेना में लेफ्टिनेंट बनी इस महिला का अपने नन्हे बच्चे के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आइए जानते हैं भारतीय सेना की महिला ऑफिसर लेफ्टिनेंट रिगजिन शोरोल के सफर के बारे में।

विज्ञापन


कौन हैं रिगजिन शोरोल?


भारतीय सेना की महिला ऑफिसर लेफ्टिनेंट रिगजिन शोरोल की सेना में शामिल होने की कहानी हर किसी के लिए मिसाल है। विपरीत परिस्थितियों के सामने झुकना नहीं है और डटकर परेशानियों का सामना करना है, ये रिगजिन शोरोल के संघर्ष और सफलता से सीखना चाहिए।
विज्ञापन


दरअसल, रिगजिन शोरोल के पति का नाम रिगजिन खांडप है, जो खुद सेना में थे। रिगजिन खांडप लद्दाख स्काउट्स की जेडांग सुंपा बटालियन में राइफलमैन के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान रिगजिन खांडप  शहीद हो गए थे। जिसके बाद लद्दाख में रही रहने वाली उनकी पत्नी शोरोल के जीवन में बड़ा बदलाव आया। पति की शहादत को शोरोल ने अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और पति के सपने को पूरा करने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों और कैसे हुईं सेना में शामिल?

पति के निधन के समय उनके पास नवजात था, जिसके भविष्य को सुरक्षित करने के अलावा शोरोल को पति के सपने को पूरा भी करना था। शोरोल ने सेना में शामिल होने का विचार किया और दिसंबर 2021 से अपने सफर की शुरुआत कर दी।


11 महीने की कठोर ट्रेनिंग के बाद शोरोल सैन्य अधिकारी बन गईं। उन्होंने सेना में लेफ्टिनेंट बनने का श्रेय अपने शहीद पति को दिया। ट्रेनिंग के दौरान शोरोल अपने दुधमुंहे बच्चे से दूर रहीं। लेकिन लेफ्टिनेंट बनने के बाद जब सेना की वर्दी में उन्होंने अपने बच्चे को गोद में उठाया तो हर किसी को उन पर गर्व हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed