इंडियन आर्मी में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला जवान शांति तिग्गा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति तिग्गा का नाम बहुत से लोगों ने शायद न सुना हो। लेकिन वो इंडियनर आर्मी की पहली महिला जवान थीं। जिसे उन्होंने अपने कौशल की बदौलत हासिल किया था। 35 साल की उम्र में दो बच्चों की मां होकर उन्होने भारतीय सेना में भर्ती होने का फैसला किया था। साथ ही अपने हौसले की बदौलत बेस्ट ट्रेनी का तमगा हासिल किया था। जिस पर उन्हें राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने पुरस्कृत किया था।
शांति तिग्गा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली थीं। जहां पर उनका संबंध एक अनुसूचित जनजाती समुदाय से था। बहुत ही कठिन परिस्थितियों में बचपन गुजारने के बाद उनका विवाह कम उम्र में ही कर दिया गया। लेकिन दो बच्चों के बाद पति के मर जाने पर वो विधवा हो गईं। पति की नौकरी के आधार पर शांति को रेलवे में अनुकंपा के तौर पर पॉइंट्समैन की नौकरी मिल गई। पांच सालों तक नौकरी करने के बाद उनके मन में सेना में भर्ती होने की इच्छा जगी।
परिवार के सदस्यों के रक्षा बलों में होने के कारण उन्हें इस बारे में थोड़ी बहुत जानकारी थी। इसके बाद उनके मजबूत इरादों के आगे कुछ भी टिक नहीं पाया और वो 35 वर्ष की उम्र में और दो बच्चों की मां होने के साथ सेना में भर्ती होने का रिकार्ड बनाईं। जहां पर उनकी भर्ती प्रादेशिक सेना में हुई। शांति ने अपने भर्ती प्रशिक्षण के दौरान पुरुष सहकर्मियों को भी पीछे छोड़ दिया था। 1,5 किमी की दौड़ को पुरुषों के मुकाबले 5 सेकंड पहले ही पूरा किया था। वहीं 50 मीटर की दौड़ को महज 12 सेकंड में पूरा कर लिया था। बंदूक चलाने के कौशल की वजह से वो इंस्ट्रक्टरों को काफी प्रभावित कर चुकी थीं। जिसकी वजह से उन्हें बेस्ट ट्रेनी घोषित किया गया था।

कमेंट
कमेंट X