फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Indian air force vice commander shruti to represent in mrs galaxy competition in hindi

भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर श्रुति चौहान मिसेज गैलेक्सी में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Wed, 31 Mar 2021 11:45 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 31 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Indian air force vice commander shruti to represent in mrs galaxy competition in hindi
16 साल भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं - फोटो : PTI

देश के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि पिछले 16 साल भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाएं दे चुकी श्रुति अब अगस्त में शिकागो में होने वाले मिसेज गैलेक्सी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रुति जनवरी में हुए मिसेज इंडिया आइएनसी वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2021 में द्वितीय रनरअप रह चुकी हैं। आइए जानते हैं विंग कमांडर श्रुति चौहान और प्रतियोगिता से जुड़ी अन्य बातें।

विज्ञापन

भारतीय वायु सेना का मिला समर्थन
38 वर्षीय श्रुति का कहना है कि उनके लिए यह इतना आसान नहीं था पर संस्थान से उन्हें काफी समर्थन मिला है जिस वजह से उनके काम पर प्रभाव नहीं पड़ा है और इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा को वह पूरा कर पाई हैं। साथ ही उन्होंने घर, बेटी और काम का भी एक साथ प्रबंधन किया है। 

विज्ञापन

कोरोना के कारण जनवरी में हुई थी प्रतियोगिता
श्रुति ने बताया कि मिसेज इंडिया आइएनसी वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2021 पिछले वर्ष जून में होने जा रहा था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन इस वर्ष जनवरी में हुआ। वे कहती हैं कि इसके लिए उन्हें दो सप्ताह की विशेष ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई, साथ ही प्रतियोगिता से एक वर्ष पूर्व उन्होंने रैंप वॉक की तैयारी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहित महिलाओं की प्रतियोगिताओं में आती हैं समस्याएं
मिसेज गैलेक्सी में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए विंग कमांडर चौहान बहुत उत्साहित हैं। वे शारीरिक सेहत के साथ ही सामाजिक क्षेत्रों में भी काम कर रही हैं। विवाहित महिलाओं के लिए होने वाली फैशन प्रतियोगिता में स्पॉन्सर्स ढूंढना इतना आसान नहीं होता है, इसलिए हमें इस क्षेत्र में भी प्रयास करने होते हैं। 

बच्चों के लिए कर रही हूं काम
पेजेंट की तैयारियों में हमें मुख्य रूप से इस बात पर ध्यान देना होता है कि हमारे आसपास क्या चल रहा है और दुनिया के नक्शे में हम खुद को कहां देखते हैं। मैं सेक्स वर्कर्स के बच्चों को समाज में एक सम्मानित जीवन दिलाने के लिए प्रयत्न कर रही हूं। मैं उन बच्चों की भी सहायता कर रही हूं जिन्होंने बॉर्डर या किसी युद्ध में अपने घर के नौकरी करने वाले सदस्य को खो दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed