फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   IndiaLends' Survey Reveals Working Women Financial Habits and Dependency on Men

Working Women Survey: घर खर्च में 70% कामकाजी महिलाएं सक्रिय, पर वित्तीय फैसलों के लिए पुरुषों पर निर्भर

Thu, 27 Apr 2023 04:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Apr 2023 04:27 PM IST
सार

10 हजार महिलाओं पर हुए सर्वे के नतीजों में बताया गया कि 70% कामकाजी महिलाएं घर खर्च में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। 31 फीसदी महिलाएं आधी सैलरी घर के लिए खर्च करती हैं। सर्वे में 70 फीसदी महिलाएं विवाहित और 16 % अविवाहित थीं।

विज्ञापन
IndiaLends' Survey Reveals Working Women Financial Habits and Dependency on Men
Working Women - फोटो : Istock

विस्तार

महिलाओं की भूमिका घर-परिवार के साथ ही कार्यक्षेत्र तक महत्वपूर्ण हो गई है। महिलाएं घर की जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं, फिर वह चाहे बच्चों और परिवार के पालन पोषण की हो या फिर घर खर्च में मदद करने की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 70 फीसदी कामकाजी महिलाएं घर खर्च में सक्रिय रूप से योगदान देती हैं। वर्किंग स्त्री नाम की एक सर्वे रिपोर्ट जारी हुई है। यह सर्वे 10 हजार महिलाओं पर किया गया। रिपोर्ट में पाया गया कि दिल्ली में 67 प्रतिशत से अधिक कामकाजी महिलाएं अपनी तनख्वाह से घर का खर्च चलाती हैं। वहीं 31 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं जो अपनी आधी सैलरी घर पर जिम्मेदारियों में खर्च करती हैं। भले ही आर्थिक रूप से महिलाएं जिम्मेदार और आत्मनिर्भर हैं लेकिन वित्तीय फैसले वह पिता, भाई और पति की मदद से ही लेती हैं। आइए जानते हैं  वर्किंग स्त्री रिपोर्ट के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

 

महिलाएं एक बेटी, पत्नी और मां समेत कई भूमिकाएं एक साथ निभाती हैं। लेकिन इस रूढ़िवादी स्वरूप से अलग कई महिलाएं अपने चुने हुए क्षेत्र में करियर और पहचान बना रही हैं, साथ ही परिवार की आर्थिक रूप से मदद कर रही हैं। शिक्षा, कौशल विकास और इच्छाशक्ति के कारण महिलाएं सामाजिक बाधाओं को दूर कर पित्तसत्तात्मक समाज में अपनी भूमिका को मजबूत कर रही हैं।

विज्ञापन

 

कामकाजी महिलाओं पर सर्वे


बीती फरवरी माह में ऑनलाइन मार्केटप्लेस इंडियायलेंड्स ने एक सर्वे करवाया था। सर्वे के पांचवे संस्करण में मेट्रो, टियर 1 और टियर 2 की 21 से 65 उम्र वर्ग की 10 हजार से ज्यादा कामकाजी महिलाओं से सवाल पूछे गए। रिपोर्ट में कामकाजी महिलाओं को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं, वह चौंका देने वाले हैं। 10 हजार महिलाओं पर हुए इस सर्वे के नतीजों में बताया गया कि 70% कामकाजी महिलाएं घर खर्च में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। 31 फीसदी महिलाएं आधी सैलरी घर के लिए खर्च करती हैं। सर्वे में 70 फीसदी महिलाएं विवाहित और 16 % अविवाहित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आत्मनिर्भर महिलाओं का घर खर्च में योगदान


जो महिलाएं केवल घर की चारदीवारी में रसोई घर और बच्चे संभालने तक सीमित थी, वह आज नौकरी कर रही हैं। हालांकि कामकाजी महिलाएं नौकरी के साथ ही परिवार की आर्थिक रूप से भी जिम्मेदारी उठाती हैं। हालांकि दिल्ली की 47 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि घर के खर्चों को नियमित रूप से ट्रैक करने में मुश्किल होती है। 37% महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें क्रेडिट स्कोर से संबंधित कोई जानकारी नहीं। वहीं दिल्ली की करीब 32% कामकाजी महिलाओं ने बताया कि बचत और निवेश से जुड़े फैसले लेने में उन्हें थोड़ी कठिनाई महसूस होती है।

 

कामकाजी महिलाएं वित्तीय फैसलों के लिए पिता या पति पर निर्भर


हालांकि यह समस्या केवल दिल्ली की महिलाओं को ही नहीं, बल्कि देशभर में अधिकतर कामकाजी महिलाएं वित्तीय फैसले लेने के लिए अपने पिता, पति या भाई पर निर्भर होती है। भले ही खर्चों को नियमित रूप से ट्रैक करने या निवेश के लिए फैसले लेने के लिए वह पुरुषों पर निर्भर हैं लेकिन महिलाओं ने काम करने की सबसे बड़ी प्रेरणा वित्तीय आजादी बताया। महिलाओं ने नौकरी को आत्मविश्वास के लिए जरूरी माना। साथ ही महिलाओं ने परिवार की जरूरतों को पूरा करने पर बल देते हुए कहा कि जरूरत के लिए वह घर खर्च से पीछे नहीं हटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed