महिलाओं को जरूर होनी चाहिए केंद्रीय सरकार की इन योजनाओं की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पिछले कई सालों से सरकार अपने स्तर पर प्रयत्न कर रही है। इसी कड़ी में वर्तमान केंद्रीय सरकार द्वारा भी कई योजना चलाई जा रही हैं। जहां प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के विषय में महिलाएं फिर भी जानकारी रहती हैं, वहीं कई योजनाएं ऐसी हैं जो महिलाओं के लिए बहुत काम की है लेकिन उन्हें उसकी जानकारी ही नहीं है तो आइए जानते हैं ऐसी ही योजनाओं के विषय मेंं।
फ्री सिलाई मशीन योजना
देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की वे महिलाएं जो पढ़ाई-लिखाई भले ही नहीं कर पाई हों लेकिन सिलाई-कढ़ाई में रूची रखती हों, ऐसी महिलाओं को अपनी प्रतिभा को प्रोफेशन में तब्दील करने के लिए इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। 20 साल से 40 साल तक की महिलाओं को सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा।
समर्थ योजना
समर्थ योजना एक ऐसी योजना है, जो महिलाओं को सीखने का मौका देती है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को अलग-अलग प्रकार के वस्त्र उत्पादन के गुर और उससे जुड़े कार्यों बारे में सिखाया जा रहा है। इससे योजना के तहत महिलाएं उद्योग के क्षेत्र में आसानी से आगे बढ़ सकती हैं। इससे ग्लोबल टेक्स्टाइल बिजनेस में भारत की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
इस योजना को 10 अक्टूबर 2019 को भारत में शुरू किया गया। जच्चे और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए विशेषकर सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के तहत अस्पतालों और नर्सों की निगरानी के बीच महिलाओं का बिना फीस के प्रसव किया जाता है।

कमेंट
कमेंट X