फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   IAS Taruni Pandey Success Story IAS Taruni Pandey crack UPSC exam in the first attempt

IAS Success Story: यूट्यूब से वीडियो देख की यूपीएससी की तैयारी, पहले प्रयास में ही की परीक्षा पास

Sat, 19 Aug 2023 01:22 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 19 Aug 2023 01:22 PM IST
सार

इंटरनेट का उपयोग लगभग सभी करते है। आमतौर पर लोग अपनी पसंद के अनुसार ऑनलाइन वीडियो या कार्टून आदि देखना पसंद करते हैं। इंटरनेट पर कई तरह की सामग्री मौजूद है

विज्ञापन
IAS Taruni Pandey Success Story  IAS Taruni Pandey crack UPSC exam in the first attempt
आईएएस तरुणी पांडेय - फोटो : Social Media

विस्तार

IAS Taruni Pandey Success Story: इंटरनेट का उपयोग लगभग सभी करते है। आमतौर पर लोग अपनी पसंद के अनुसार ऑनलाइन वीडियो या कार्टून आदि देखना पसंद करते हैं। इंटरनेट पर कई तरह की सामग्री मौजूद है, जो हमें आगे बढ़ने की सही राह दिखाती है। कुछ लोग इसकी सहायता से अपनी मंजील भी हासिल कर लेते हैं। जी हां, आईएएस तरुणी पांडेय इसी का सबसे बड़ा उदाहरण है। दरअसल, सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों लोग इस परीक्षा को देते है। कई वर्षों से तैयारी कर रहे लोग भी अक्सर इस परीक्षा में पीछे रह जाते हैं। यही नहीं कई कोचिंग और दिन रात की गई मेहनत भी इस परीक्षा को पास करने में फीकी पड़ जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने यूट्यूब और सेल्फ स्टडी की सहायता से यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास कर लिया।

विज्ञापन

झारखंड से की पढ़ाई

आईएएस तरुणी पांडेय का जन्म और पालन-पोषण पश्चिम बंगाल के चितरंजन में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई झारखंड के जमताड़ा से पूरी की थी। इसके अलावा उन्होंने बैचलर और मास्टर की डिग्री इंग्लिश लिटरेचर की डिग्री इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच में ही छोड़ी एमबीबीएस की पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक, आईएएस तरूणी पांडेय ने बचपन से डॉक्टर बनने का सपना देखा। इसके लिए उन्होंने एमबीबीएस की तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि, स्वास्थ्य समस्याओं के चलते दूसरे साल में ही तरूणी को एमबीबीएस की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ना पड़ा। 

विज्ञापन

ऐसे की नए सफर की शुरुआत

तरुणी पांडेय के जीजाजी के निधन के बाद उन्हें अपनी बहन के साथ कई सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था। यहां वह कई नेताओं से मिली। इसी दौरान उन्हें अपने जीवन और करियर की नई राह मिली। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी एग्जाम देना तय किया।

यूट्यूब से की पढ़ाई

तरुणी पांडेय ने पहली बार 2020 में यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। हालांकि, कोविड संक्रमित होने की वजह से वह परीक्षा में नहीं बैठ पाई। हार न मानते हुए  तरुणी पांडेय ने 2021 में यूपीएससी प्रीलिम्स दी। उनके पास ये आखिरी मौका था, क्योकि वह सामान्य वर्ग से आती हैं और 2022 में ओवर एज होने के चलते बाहर हो जाती है। लेकिन कहते है न किसी चीज को दिल और जान से पाने की मंशा अगर मन में हो, तो भगवान भी आपकी मदद करता है। बस फिर अपने आखिरी मौके पर भारी जीत हासिल करते हुए तरुणी पांडेय ने इस परीक्षा को पास कर लिया।

उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2021 में 14वीं रैंक को हासिल किया। हैरान करने वाली बात ये है कि, उन्होंने इस परीक्षा को बिना किसी कोचिंग के पास किया। उन्होंने यूट्यूब जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मदद लेकर तैयारी की। यह बात उनकी सफलता में चार चांद लगाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed