फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   IAS Swati Meena Naik Success Story Profile Family Husband

IAS Swati Meena: 22 साल की उम्र में बनीं कलेक्टर, इस आईएएस के नाम से ही खनन माफिया खाते हैं खौफ

Tue, 07 Dec 2021 12:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 07 Dec 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
IAS Swati Meena Naik Success Story Profile Family Husband
आईएएस स्वाति मीणा - फोटो : facebook/sjtbadhyayankendra

लड़कियां किसी से कम नहीं होती, ये साबित करने के लिए भारत में कई ऐसी लड़कियां हैं, जो सबके लिए मिसाल बन गई हैं। हर साल यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों में से सैकड़ों लड़कियों के सपने पूरे होते हैं। अफसर बनने वाली ये महिला उम्मीदवार पहले अपने परिश्रम से खुद को बेहतर साबित करती हैं, फिर अपनी कार्यशैली से लोगों को अवाक कर देतीं हैं। इन्हीं होनहार महिला अफसरों में शामिल हैं राजस्थान की स्वाति मीणा। यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने माता पिता और गांव का नाम रोशन करने वाली स्वाति मीणा अपनी कार्यशैली से सबसे दबंग महिला आईएएस की श्रेणी में शामिल हो गई हैं। चलिए जानते हैं आईएएस स्वाति मीणा के बारे में, दबंग अफसर बनने की उनकी कहानी।

विज्ञापन


कौन है स्वाति मीणा

स्वाति मीणा मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अफसर हैं। स्वाति मीणा राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के गांव बुरजा की ढाणी की रहने वाली हैं। स्वाति मीणा का जन्म 1984 में हुआ था। उनके पिता एक आरएएस अफसर हैं। वहीं उनकी मां डाॅ सरोज मीणा पेट्रोल पंप चलाती थीं।
विज्ञापन


स्वाति मीणा का परिवार और शिक्षा

स्वाति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अजमेर से पूरी की। उनकी मां चाहती थीं कि स्वाति डॉक्टर बनें। स्वाति ने भी अपनी मां की इच्छा को ही अपना लक्ष्य बना लिया। लेकिन जब वह 8वीं क्लास में थीं तो उनकी रिश्तेदारी में उनकी एक मौसी अधिकारी बनी। मौसी के अफसर बनने पर स्वाति ने पिता के चेहरे पर खुशी देखी तो उन्होंने तय कर लिया कि वह भी यूपीएससी की तैयारी करेंगी और पिता के लिए अफसर बन जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस बनने का सफर

स्वाति मीणा ने अपनी पढ़ाई पूरी की और आईएएस परीक्षा के लिए तैयारी भी करती रही हैं। उनके पिता स्वाति की पढ़ाई में मदद किया करते थे। स्वाति की मां उन दिनो पेट्रोल पंप चलाती थीं, तो उनके पिता ने ही स्वाति को लिखित परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक के लिए तैयार कराया। क्योंकि स्वाति ने बचपन से ही अपना लक्ष्य तय कर लिया था, यही वजह है कि महज 22 साल की उम्र में स्वाति ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली। साल 2007 में आयोजित यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में लेवल पर स्वाति ने 260 वीं रैंक हासिल की और अपने बैच की सबसे कम उम्र की आईएएस बन गईं। 

स्वाति मीणा की उपलब्धि

मध्य प्रदेश कैडर में उनका चयन हुआ। बाद में एमपी के मंडला में स्वाति को पोस्टिंग मिला। इस दौरान कलेक्टर स्वाति मंडला ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। कई विभागों से खनन माफियाओं की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने अपनी सख्त कार्रवाई से खनन माफियाओं को सबक सिखाया। 

स्वाति मीणा के पति भी आईएएस अफसर

आईएएस स्वाति मीणा की शादी 25 मई 2014 में हुई। उनके पति तेजस्वी नायक भी आईएएस अफसर हैं। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी तेजस्वी नायक मूलरूप कर्नाटक के निवासी हैं। स्वाति को नौकरी के शुरुआती दिनों में एमपी के सीधी में तैनाती मिली, तो तेजस्वी नायक को कटनी में तैनात किया गया। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों आईएएस अच्छे दोस्त बन गए। बाद में शादी के बंधन में बंध गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed