फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   IAS Saloni Verma Biography Passed UPSC 2020 without coaching

आईएएस सलोनी वर्मा: बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा की पास, सेल्फ स्टडी करने वालों के लिए बनीं मिसाल

Fri, 15 Oct 2021 02:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Oct 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
IAS Saloni Verma Biography Passed UPSC 2020 without coaching
आईएएस सलोनी वर्मा - फोटो : Facebook/Hindu.Debating.Society

प्रशासनिक सेवा में शामिल होने के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी परीक्षा देते हैं लेकिन अपनी मंजिल तक कुछ ही लोग पहुंचते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभ्यर्थी दिन रात एक कर देते हैं। बड़ी बड़ी कोचिंग, मोटी मोटी किताबें और 10 -12 घंटे तक पढ़ाई करते हैं। लेकिन इन सब के बीच एक लड़की ऐसी भी है, जिसने बिना किसी कोचिंग अपनी मेहनत और सेल्फ स्टडी के बल पर अपनी काबलियत साबित की और यूपीएससी परीक्षा में सफल हुई। हम बात तक रहें हैं सलोनी वर्मा की, जिन्होंने यूपीएससी 2020 में ऑल इंडिया रैंक 70 हासिल की है। उनकी ये सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि सलोनी ने बिना कोचिंग ज्वाइन किए अपने दम पर इस मुकाम तक पहुंच कर दिखाया और एक नई मिसाल उन लोगों के लिए बन गईं जो बिना कोचिंग के पढ़ाई करते हैं और सफल होने की आस रखते हैं। चलिए जानते हैं आईएएस सलोनी वर्मा के बारे में। 

विज्ञापन


सलोनी वर्मा कौन हैं?


सलोनी वर्मा ने इस साल यूपीएससी की परीक्षा पास की है। लोक संघ सेवा आयोग की और से आयोजित परीक्षा में सलोनी वर्मा की ऑल इंडिया रैंक 70 आई है। सलोनी वर्मा मूलरूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। हालांकि उनका अधिकतर समय दिल्ली में बीता। सलोनी में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी की पढ़ाई शुरू की। सलोनी वर्मा अपने पहले प्रयास में कामयाब नहीं हो सकीं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से प्रयास किया। अपने दूसरे प्रयास में सलोनी वर्मा यूपीएससी में 70 रैंक लेकर आईं। उनकी कामयाबी के पीछे किसी कोचिंग का नहीं बल्कि सलोनी की लगन और सेल्फ स्टडी का कमाल है।
विज्ञापन


कैसे बिना कोचिंग पास की परीक्षा?

यूपीएससी की परीक्षा को काफी टच माना जाता है। इसके लिए अधिकतर उम्मीदवार कोचिंग ज्वाइन करते हैं। आपके मन में सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि सलोनी वर्मा ने बिना किसी कोचिंग में पढ़े यूपीएससी कैसे क्रैक किया और आईएएस बन गई। खुद सलोनी ने अपनी सेल्फ स्टडी के बारे में बताया। सलोनी वर्मा ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी कि हमें सबसे पहले खुद की क्षमता और रुचि के बारे में अच्छी तरह जान लेना चाहिए। फिर यूपीएससी के पूर्व के टॉपर्स के इंटरव्यू पढ़ें। ये जाने कि उन्होंने कैसे तैयारी की। इसके अलावा ब्लॉग पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलोनी वर्मा ने कोचिंग को लेकर कहा कि यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग की जरूरत नहीं, अगर आप सही तरीके से पढ़ाई करते हैं। कोचिंग गाइडेंस के लिए होती है। पढ़ाई तो आपको खुद ही करनी पड़ती है। इसलिए सही गाइडेंस नहीं मिल रहा हो तो कोचिंग ज्वाइन कर सकते हैं। 

यूपीएससी के लिए सेल्फ स्टडी कैसे करें?

सेल्फ स्टडी के लिए सबसे पहले सिलेबस को समझ कर उसके मुताबिक स्टडी मैटेरियल तैयार करें। फिर रणनीति बनाकर तैयारी में जुट जाएं। पढ़ने के लिए समय तय करें। जितना पढ़े उसे समझें। हर दिन आपको ये याद रखना चाहिए कि आपका लक्ष्य क्या है। ऐसा नहीं करेंगे तो आप अपनी मंजिल से भटक सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें। आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed