फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   IAS Ananya Singh Success Story in Hindi Clear UPSC Exam in First Attempt

IAS Ananya Singh: एक साल तैयारी कर अनन्या बनी आईएएस, ऐसे यूपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता

Mon, 18 Apr 2022 04:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 18 Apr 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
IAS Ananya Singh Success Story in Hindi Clear UPSC Exam in First Attempt
आईएएस अनन्या सिंह - फोटो : facebook

IAS Ananya Singh Success Story in Hindi: हर साल लाखों अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होते हैं और अपनी मेहनत और लगन से सिविल सर्विस एग्जाम पास करके देश प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनते हैं। इस परीक्षा में लड़कियों की मौजूदगी का प्रतिशत हर साल बढ़ रहा है। कई सारी लड़कियां हर साल आईएएस की परीक्षा पास कर देश की अन्य बेटियों के लिए मिसाल बनती हैं। सिविल सर्विस एग्जाम को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थी कई साल तक तैयारी करते हैं। कोचिंग क्लास, गूगल और कई सारे नोट्स के जरिए रणनीति बनाकर परीक्षा पास की जाती है। लेकिन कई ऐसे भी होनहार अभ्यर्थी हैं जो पहले प्रयास में ही आईएएस की परीक्षा पास कर लेते हैं। इन्ही होनहार अभ्यर्थियों में एक नाम है, प्रयागराज की अनन्या सिंह का। अनन्या सिंह ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की, खास बात यह है कि उन्होंने इसे पास करने के लिए सिर्फ एक साल ही तैयारी की। चलिए जानते हैं कि आईएएस अनन्या सिंह के बारे में।

विज्ञापन


आईएएस अनन्या सिंह का जीवन परिचय

अनन्या सिंह प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा प्रयागराज से ही पूरी की। वह शुरुआत से ही पढ़ाई में अच्छी थी। प्रयागराज के सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल से 10वीं की परीक्षा 96 प्रतिशत अंक से पास की। इसके बाद उन्होंने 12वीं की परीक्षा में अनन्या ने 98.25 प्रतिशत नंबर हासिल किए। उन्होंने सीआईएससीई बोर्ड से 10वीं और 12वीं में जिला स्तर पर टॉप किया।
विज्ञापन


अनन्या सिंह रहीं टॉपर

12वीं के बाद अनन्या सिंह ने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया और यहां से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया।

आईएएस बनने का सफर

अनन्या ने बचपन से ही आईएएस बनना का सपना देखा था। इसी सपने को पूरा करने के लिए स्नातक के आखिरी साल में अनन्या ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। अनन्या जो पहले से ही पढ़ाई में होनहार थीं, आईएएस बनने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर दिन 7-8 घंटे पढ़ती थी। एक साल तक अनन्या ने यूपीएससी की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की।

इसके बाद यूपीएससी परीक्षा का फार्म भरा। शुरुआत से ही प्री और मेंस परीक्षा की तैयारी एक साथ करती रहीं। परीक्षा का समय आया तो उनकी मेहनत भी रंग लाई। महज एक साल की तैयारी में अनन्या सिंह ने यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली।

अनन्या सिंह की सफलता

यूपीएससी परीक्षा 2019 में अनन्या सिंह ने ऑल इंडिया में 51वीं रैंक प्राप्त की। इसी के साथ अनन्या सिंह ने 22 साल की उम्र में आईएएस बनने का सपना साकार कर लिया। वर्तमान में अनन्या सिंह की पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed