IAS Ananya Singh: एक साल तैयारी कर अनन्या बनी आईएएस, ऐसे यूपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IAS Ananya Singh Success Story in Hindi: हर साल लाखों अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होते हैं और अपनी मेहनत और लगन से सिविल सर्विस एग्जाम पास करके देश प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनते हैं। इस परीक्षा में लड़कियों की मौजूदगी का प्रतिशत हर साल बढ़ रहा है। कई सारी लड़कियां हर साल आईएएस की परीक्षा पास कर देश की अन्य बेटियों के लिए मिसाल बनती हैं। सिविल सर्विस एग्जाम को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थी कई साल तक तैयारी करते हैं। कोचिंग क्लास, गूगल और कई सारे नोट्स के जरिए रणनीति बनाकर परीक्षा पास की जाती है। लेकिन कई ऐसे भी होनहार अभ्यर्थी हैं जो पहले प्रयास में ही आईएएस की परीक्षा पास कर लेते हैं। इन्ही होनहार अभ्यर्थियों में एक नाम है, प्रयागराज की अनन्या सिंह का। अनन्या सिंह ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की, खास बात यह है कि उन्होंने इसे पास करने के लिए सिर्फ एक साल ही तैयारी की। चलिए जानते हैं कि आईएएस अनन्या सिंह के बारे में।
आईएएस अनन्या सिंह का जीवन परिचय
अनन्या सिंह प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा प्रयागराज से ही पूरी की। वह शुरुआत से ही पढ़ाई में अच्छी थी। प्रयागराज के सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल से 10वीं की परीक्षा 96 प्रतिशत अंक से पास की। इसके बाद उन्होंने 12वीं की परीक्षा में अनन्या ने 98.25 प्रतिशत नंबर हासिल किए। उन्होंने सीआईएससीई बोर्ड से 10वीं और 12वीं में जिला स्तर पर टॉप किया।
अनन्या सिंह रहीं टॉपर
12वीं के बाद अनन्या सिंह ने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया और यहां से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया।
आईएएस बनने का सफर
अनन्या ने बचपन से ही आईएएस बनना का सपना देखा था। इसी सपने को पूरा करने के लिए स्नातक के आखिरी साल में अनन्या ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। अनन्या जो पहले से ही पढ़ाई में होनहार थीं, आईएएस बनने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर दिन 7-8 घंटे पढ़ती थी। एक साल तक अनन्या ने यूपीएससी की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की।
इसके बाद यूपीएससी परीक्षा का फार्म भरा। शुरुआत से ही प्री और मेंस परीक्षा की तैयारी एक साथ करती रहीं। परीक्षा का समय आया तो उनकी मेहनत भी रंग लाई। महज एक साल की तैयारी में अनन्या सिंह ने यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली।
अनन्या सिंह की सफलता
यूपीएससी परीक्षा 2019 में अनन्या सिंह ने ऑल इंडिया में 51वीं रैंक प्राप्त की। इसी के साथ अनन्या सिंह ने 22 साल की उम्र में आईएएस बनने का सपना साकार कर लिया। वर्तमान में अनन्या सिंह की पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में है।

कमेंट
कमेंट X