फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Homemade Sweet Business Started by Nani and Natin in Kolkata Also Becoming Popular in Foreign Countries

Nani's Special: मिलिए कोलकाता की नानी-नातिन की इस जोड़ी से, जिनके हुनर की विदेशों में भी हो रही तारीफ

Mon, 09 May 2022 06:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 09 May 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
Homemade Sweet Business Started by Nani and Natin in Kolkata Also Becoming Popular in Foreign Countries
कोलकाता की नानी-नातिन - फोटो : facebook/nanispecial2020

कोरोना काल में केवल लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित नहीं हुआ, बल्कि घर की अर्थव्यवस्था तक हिल गई। कई परिवारों की रोजी रोटी बंद हो गई। नौकरी न होने पर लोग घर पर आकर बैठ गए। लेकिन इन विषम परिस्थितियों में भी कुछ लोगों ने अपनी राह बना ली। उन्होंने कोरोना संकट और आर्थिक हालातों के सामने हार नहीं मानी, बल्कि प्रयास किया। कुछ ने अच्छे आइडियाज तो कुछ ने आम तरीकों से न केवल आर्थिक संकट को दूर किया, बल्कि अपनी पहचान भी बना ली। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी कोलकाता की गलियों से निकली है, जहां एक 65 साल की महिला ने अपनी 21 साल की नातिन के साथ मिलकर एक व्यवसाय की शुरुआत की और महज कुछ महीनों में व्यवसाय से भारी मुनाफा तो कमाया ही, साथ ही अपनी एक अलग पहचान बना ली। नानी का हुनर और नातिन की शिक्षा ने मिलकर हर एक महिला को आगे बढ़ने और हालातों के सामने हार न मानने की प्रेरणा दी। चलिए जानते हैं कोलकाता की इस व्यवसायी नानी-नातिन की सफलता की कहानी।

विज्ञापन


कोलकाता की नानी-नातिन ने शुरू किया व्यवसाय

पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में 65 साल की मंजू पोदार नाम की एक गृहणी रहती है। जब कोविड का दौर आया तो लोग अपने घरों में कैद हो गए। किसी ने कोरोना को कोसा तो किसी ने इसे बेहतर मौका बना लिया। इसी तरह लॉकडाउन लगने पर मंजू पोदान की 21 साल की नातिन याशी अपनी नानी के घर रुकने के लिए आ गईं। नानी को कुकिंग का शौक था। मंजू पोदान कई तरह की मिठाइयां बना लेती हैं। वह अपनी नातिन के लिए रोजाना कुछ अलग अलग तरह की मिठाई बनातीं। याशी भी नानी के हाथों की बनी स्वादिष्ट मिठाइयां चाव से खातीं।
विज्ञापन


घर पर मिठाई बनाने के हुनर को बनाया कमर्शियल

इसी बीच याशी को नानी के इस हुनर को देखकर विचार आया कि क्यों न नानी अपना खुद का फूड व्यवसाय शुरू करें। उनके हाथ की मिठाई परिवार, रिश्तेदार और आस पड़ोस में भी सबको पसंद थीं। ऐसे में याशी को इसे कमर्शियल स्तर पर लाने का आइडिया आया। याशी ने अपनी नानी से इस बारे में बात की। लेकिन एक बुजुर्ग महिला जिसका पूरा जीवन रसोई में रहा हो, उसके लिए व्यवसाय शुरू करने का विचार पहली बार में ही अपना लेना कठिन होता है। मंजू पोदार ने भी इसके लिए हामी नहीं दी। लेकिन याशी के बार बार समझाने पर वह मान गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नानीज स्पेशल नाम का फूड बिजनेस 

साल 2020 में जन्माष्टमी से पहले याशी और उनकी नानी मंजू पोदान ने 'नानीज स्पेशल' नाम से घर पर ही मिठाई बनाने की व्यापार शुरू किया। शुरुआत छोटे स्तर की हुई। याशी ने मौसी की बेटी के साथ मिलकर नानीज स्पेशल का लोगो डिजाइन किया। व्हाट्सएप के जरिए फैमिली ग्रुप और दोस्तों को इस बारे में बताया और किसी को भी मिठाई की जरूरत होने पर ऑर्डर देने के लिए कहा।

ऐसे मिली बिजनेस को सफलता

उन्हें मिठाइयों का ऑर्डर आना भी शुरू हुआ। उस साल जन्माष्टमी में उन्हें 40 थाली मिठाइयों का ऑर्डर मिला था। थाली में चार अलग अलग तरह की मिठाइयां थीं, जिसे खुद नानी ने तैयार किया। मिठाइयों की पैकिंग और डिलीवरी की जिम्मेदारी याशी की थी। उनकी मिठाइयों को ग्राहकों ने पसंद किया। यहां से नानी के फूड बिजनेस की सफल शुरुआत हुई।

नानी नातिन की उपलब्धि

उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि थी कि इतने कम वक्त में उन्हें न केवल पूरे देश से मिठाइयों और अन्य स्नैक्स के ऑर्डर मिलने शुरू हुए, बल्कि दिवाली और मकर संक्रांति आदि त्योहारों के मौके पर हांगकांग और अमेरिका से भी ऑर्डर आए। दूसरे राज्यों और विदेशों के लिए वह उन्हीं चीजों के ऑर्डर लेतीं हैं जो जल्दी खराब न होते हों। ताकि दूर पहुंचने के बाद भी वह खाने योग्य रहें। नानीज स्पेशल के ओवरऑल बिजनेस को याशी संभालती हैं, उनकी मां ऑर्डर लेने और डिलीवरी का काम संभालती हैं और नानी की जिम्मेदारी ऑर्डर तैयार करने की होती है। ज्यादा ऑर्डर होने पर वह दो तीन लोगों की मदद लेती हैं लेकिन मुख्य तौर पर पकवान वही बनाती हैं। उन्होंने बिजनेस शुरु होने के बाद महज आठ महीनों में चार लाख रुपये तक की कमाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed