फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Google Doodle Features Eunice Newton Foote Know Who is Eunice Newton Foote

Eunice Newton Foote: गूगल ने खास डूडल बनाकर किया यूनिस न्यूटन फूटे को याद, जानिए इस महिला वैज्ञानिक की उपलब्धि

Mon, 17 Jul 2023 10:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 17 Jul 2023 10:05 AM IST
सार

यूनिस न्यूटन फूटे एक अमेरिकी वैज्ञानिक थीं, जिन्होने पहली बार ग्रीनहाउस इफेक्ट और पृथ्वी की जलवायु के गर्म होने में भूमिका की खोज करके जलवायु विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन
Google Doodle Features Eunice Newton Foote Know Who is Eunice Newton Foote
Eunice Newton Foote - फोटो : Google Doodle

विस्तार

Who is Eunice Newton Foote: अमेरिकी वैज्ञानिक और महिला अधिकार कार्यकर्ता यूनिस न्यूटन फूटे की आज 204 वीं जयंती है। गूगल ने यूनिस न्यूटन फूटे के लिए खास डूडल बनाकर उन्हें याद किया। यूनिस न्यूटन फूटे एक अमेरिकी वैज्ञानिक थीं, जिन्होने पहली बार ग्रीनहाउस इफेक्ट और पृथ्वी की जलवायु के गर्म होने में भूमिका की खोज करके जलवायु विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आइए जानते हैं यूनिस न्यूटन फूटे की जीवन परिचय और उपलब्धि के बारे में।

विज्ञापन


यूनिस न्यूटन फूटे का जीवन परिचय


अमेरिकी महिला वैज्ञानिक यूनिस न्यूटन फूटे का जन्म 1819 में कनेक्टिकट में हुआ था। उनकी शिक्षा ट्राॅय फीमेल सेमिनरी नाम के स्कूल से हुई। इस स्कूल में छात्राओं को विज्ञान कक्षाओं में हिस्सा लेने और प्रयोगों के लिए रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था।

विज्ञापन

 

विज्ञान के प्रति दिलचस्पी फूटे में स्कूल के दिनों से ही आ गई। बाद में 1856 में फूटे ने एक प्रयोग किया जिसके कारण आज जलवायु परिवर्तन की समझ को आकार मिला। फूटे के इस प्रयोग में अलग-अलग तरह की गैस को सिलेंडरों में रखकर अवलोकन के लिए इस सिलेंडरों को सूर्य के प्रकाश में उजागर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूनिस न्यूटन फूटे की उपलब्धि


फूटे कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर और वायुमंडल के गर्म होने के बीच संबंध की खोज करने वाली पहली महिला वैज्ञानिक बन गईं। उनका दूसरा अध्ययन जर्नल प्रोसीडिंग्स आफ द अमेरिकन एसोसिएशन फाॅर साइंस में प्रकाशित हुआ। इसके साथ ही फूटे यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका में दो फिजिक्स अध्ययन प्रस्तुत करने वाली पहली महिला वैज्ञानिक बन गईं।

 

महिलाओं को समर्पित जीवन


फूटे का जीवन महिलाओं के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने पूरे जीवन महिला अधिकारों के लिए प्रचार करने में काफी समय दिया। 1848 में सेनेका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed