{"_id":"64ccc198671647541b0fcbad","slug":"google-doodle-celebrates-cat-eye-frame-designer-altina-schinasis-116th-birthday-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Altina Schinasi: जानें कौन हैं कैट-आई फ्रेम बनाने वाली अल्टीना शिनासी, आज है उनकी 116वीं जयंती","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Altina Schinasi: जानें कौन हैं कैट-आई फ्रेम बनाने वाली अल्टीना शिनासी, आज है उनकी 116वीं जयंती
Fri, 04 Aug 2023 03:11 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 04 Aug 2023 03:11 PM IST
सार
आज गूगल प्रतिष्ठित अमेरिकी डिजाइनर अल्टीना 'टीना' शिनासी का 116वां जन्मदिन मना रहा है।
विज्ञापन
Altina Schinasi
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Altina Schinasi: एक समय था जब सिर्फ कुछ लिमिटेड तरह के चश्मे के फ्रेम बाजार में मिलते थे, पर एक समय ऐसा आया, जब कैट-आई चश्मे के फ्रेम बाजार में आए। लोगों को ये फ्रेम काफी पसंद आए। महिलाओं से लेकर पुरुष तक इसे लगाकर कूल बनने लगे। इस तरह के फ्रेम को तो आपने कहीं ना कहीं देखा होगा पर, क्या आप इस फ्रेम को डिजाइन करने वाली मशहूर डिजाइनर के बारे में जानते हैं। दरअसल, ये कोई और नहीं, बल्कि महिला अमेरिकी कलाकार, डिजाइनर और अविष्कार अल्टीना शिनासी हैं। अल्टीना शिनासी को ट्रेंडी 'कैट-आई' चश्मे के फ्रेम डिजाइन करने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। आज गूगल अल्टीना 'टीना' शिनासी का 116वां जन्मदिन मना रहा है।
न्यूयॉर्क में किया काफी काम
अल्टीना का जन्म आज के ही दिन यानी कि 4 अगस्त 1907 को मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने वहीं से हाईस्कूल तक की पढ़ाई की और उसके बाद वो पेंटिग की पढ़ाई करने पेरिस चली गईं। बस पेरिस में ही उन्होंने कुछ अलग करने की बात ठानी। पेरिस से पढ़ाई खत्म करके उन्होंने न्यूयॉर्क वापस आकर The Art Students league में एडमिशन लिया, जहां उन्हें उनकी स्किल को निखारने का मौका मिला।
न्यूयॉर्क में ही अल्टीना ने फिफ्थ एवेन्यू पर अलग-अलग शॉप्स के लिए बतौर विंडो ड्रेसर काम किया। इसी दौरान उन्हें साल्वाडोर डाली और जॉर्ज ग्रॉज जैसे नामी कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
यहां से मिली फ्रेम बनाने की प्रेरणा
जब अल्टीना शिनासी विंडो डिस्प्ले डिजाइनर के रूप में काम कर रहीं थी, तो उन्होंने ये महसूस किया कि महिलाओं के पास चश्मे के फ्रेम को लेकर ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं। इसी वजह से उनके दिमाग में कैट-आई' चश्मे के फ्रेम बनाने का विचार आया।
इस फ्रेम को बनाने के लिए उन्होंने इटली के वेनिस में कार्नेवेल फेस्टीवल के वक्त पहने जाने वाले Harlequin Mask से प्रेरणा मिली। बस फिर क्या था, उन्होंने एक ऐसा चश्मे का फ्रेम बनाया, जिसे हर दूसरा व्यक्ति पहनना पसंद करता है। इस चश्मे को हार्लेक्विन चश्मा नाम दिया गया।
अमेरिकन डिजाइन अवार्ड के किया गया था सम्मानित
उनके इस डिजाइन की वजह से फैशन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया। 1930 के दशक के अंत और 1940 के दशक तक में हार्लेक्विन चश्मा अमेरिका में महिलाओं का पसंदीदा फ्रेम बन गया था। अल्टीना को उनके इस डिजाइन की वजह से 1939 में लॉर्ड एंड टेलर अमेरिकन डिजाइन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा लाइफ और वोग जैसी लोकप्रिय पत्रिकाओं ने उनके डिजाइन को काफी सराहा था।

कमेंट
कमेंट X