फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   First Kerala Tribal Air Hostess Gopika Govind Success Story in Hindi

Gopika Govind: केरल की पहली आदिवासी महिला बनी एयर होस्टेस, जानें गोपिका ने कैसे तय किया सफर

Sun, 04 Sep 2022 12:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 04 Sep 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
First Kerala Tribal Air Hostess Gopika Govind Success Story in Hindi
एयर होस्टेस गोपिका गोविंदा - फोटो : facebook

First Kerala Tribal Air Hostess Gopika Govind: सपने देखना आसान होता है, लेकिन उन्हें पूरा करना उतना ही कठिन होता है। लेकिन जब कठिन सपने साकार होते हैं तो सफलता की खुशी कुछ और ही होती है। केरल की एक महिला ने अपने बचपन के सपने को सच कर दिखाया है। कम उम्र में एयर होस्टेस बनने का सपना देखा और जब उसे साकार किया तो ये सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की उपलब्धि बन गई। केरल की इस लड़की का नाम गोपिका गोविंद है। गोपिका का एयर होस्टेस बनना इसलिए भी खास है क्योंकि इस केरल की पहली आदिवासी महिला हैं, जो एयरहोस्टेस बनी हैं। चलिए जानते हैं गोपिका के एयरहोस्टेस बनने के सफर के बारे में।

विज्ञापन


गोपिका गोविंद का जीवन परिचय

केरल के अलाकोडे के एसटी कॉलोनी वाकुन कुडी में गोपिका गोविंद का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम पी गोविंदन है, वहीं मां वीजी हैं। गोपिका एक गरीब परिवार की बेटी हैं जो केरल की अनुसूचित जनजाति, करीम बाला से ताल्लुक रखती हैं। इस कारण उनका बचपन सुविधाओं के अभाव में गुजरा। कई जनजाति के बच्चों की तरह ही गोपिका का बचपन भी बीता। हालांकि गोपिका अपने भविष्य को लेकर सपने देखा करती थीं।
विज्ञापन


एयर होस्टेस बनने का सपना

बचपन में अपने घर की छत से उन्होंने हवाई जहाज उड़ता हुआ देखा। गोपिका का हवाई जहाज के अंदर जाने का मन कर रहा था। वह हवा में उड़ने का सपना देखने लगीं। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह प्रयास भी करने लगीं। लेकिन यह आसान नहीं था। एक समय ऐसा आया जब उन्होंने सपने को छोड़ने का मन बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने की मदद

गोपिका एयरहोस्टेस के लिए कोर्स करना चाहती थीं लेकिन उन्हें पता चला कि यह कोर्स बहुत महंगा है। उनका परिवार उतना खर्च नहीं उठा सकता था। उनका सपना टूटने की कगार पर था लेकिन इस बीच गोपिका को पता चला कि सरकार एसटी लड़कियों को शिक्षा अनुदान देती है। आईएटीए कस्टमर सर्विस केयर से उन्होंने डिप्लोमा किया। बाद में वायानाड के ड्रीम स्काई एविएशन ट्रेनिंग अकेडमी में दाखिला लिया। सरकार ने कोर्स के लिए गोपिका को एक लाख रुपये की मदद की।

अपने प्रयास और सरकार की मदद से केरल के आदिवासी समूह की एक महिला 12 साल बाद अपने सपने को पूरा करने में सफल हुईं और एयर होस्टेस बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed