कोरोना इफेक्ट: क्या महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कोरोना से कम खतरा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की महामारी पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी है। चीन के वुहान शहर से शुरू होने वाले इस खतरनाक वायरस ने इटली, स्पेन, भारत, अमेरिका, जर्मनी जैसे देशों में लाखों लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है। इस वायरस की अब तक कोई वैक्सीन नहीं निकल पाई है। हालांकि वैज्ञानिक दिन रात शोध के जरिए इसकी संरचना का पता लगा रहें हैं। हर दिन कोई न कोई नया शोध सामने आता है जिससे एक नई बात पता चलती है। जो भी हो अभी तक किसी दवा के सामने न आने के कारण रोजाना हजारों लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। लेकिन शोधकर्ताओं की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि इस वायरस से खतरा पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम है। इसका कोई सटीक कारण तो नहीं पता चला है लेकिन शोधकर्ता इस रिपोर्ट के माध्यम से ऐसा कह रहे हैं।
इसका ठीक-ठीक जवाब किसी भी वैज्ञानिक के पास नहीं है। लेकिन शोधकर्ताओं का अनुमान है कि हो सकता है कि इसका एक कारण स्मोकिंग हो। चीन में लगभग 50% पुरुष धूम्रपान करते हैं तो वहीं केवल 2 प्रतिशत महिलाएं ही धूम्रपान करती हैं। जिसकी वजह से उनके फेफड़े कमजोर हो जाते हैं और इस तरह के वायरस का खतरा बढ़ जाता है।
वहीं इस बारे ये भी कहा जा रहा है कि पुरुष महिलाओं की तुलना में मेडिकल से जुड़ी सावधानियों को कम मानते हैं जैसे हाथों को कम धोना। हालांकि वजह चाहे जो भी हो लेकिन पुरुष कोरोना वायरस के खतरे से ज्यादा प्रभावित हैं और होने की संभावना भी है।

कमेंट
कमेंट X