कोलंबिया की इस सुंदरी ने दिव्यांग होकर भी नही खोया हौंसला, अब एक पैर से डांस किया तो लोगों ने कहा 'वॉरियर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी में आने वाली परेशानियों से न घबराकर आगे बढ़ने वाले ही असली वॉरियर हैं। और ये बात साबित की है पूर्व मिस कोलंबिया ने। जिन्होंने दिव्यांग होने के बाद एक पैर से डांस कर लोगों को अपने हौंसले से हैरान कर दिया है। पूर्व मिस कोलंबिया डेनिएला अलवारेज का एक पैर पर डांस करना जिंदगी में पॉजिटिविटी की मिसाल है।
डेनिएला के पैर में गांठ थी। इस गांठ को निकालने के लिए जब आपेशन किया गया तो कांप्लिकेशन की वजह से डॉक्टरों को उनका पैर काटना पड़ा। जिंदगी में आए इस तूफान को डेनिएला ने काफी संजीदगी के झेला। पैर कटने से पहले डेनिएला मॉडलिंग करती थीं और उन्हें डांस और स्विमिंग का शौक था। अभी हाल ही में डेनिएला ने अपना डांस करता हुआ वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने भाई के साथ डांस करते दिख रही हैं।
View this post on Instagram
No importan las dificultades! Debemos ser resilientes en la vida !! #enrumbatecondaniella
A post shared by Daniella Alvarez (@danielaalvareztv) on
डेनिएला का ये वीडियो पॉजिटिविटी की मिसाल है। वो कहती हैं कि लाइफ में कितनी परेशानियां है, ये मत सोचो, बल्कि इन परेशानियों के बाद भी आप कितनी अच्छी तरह जी सकते है, ये सोचकर देखो। सोशल मीडिया पर डेनिएला की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग उन्हें वॉरियर कह कर बुला रहे हैं और जीवन के प्रति उनके नजरिए की तारीफ कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X