{"_id":"66a8d249e79a9cf33e046450","slug":"dhinidhi-desinghu-represents-india-as-youngest-swimmer-at-the-paris-olympics-2024-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhinidhi Desinghu: ओलंपिक पहुंची भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी धिनिध देसिंघु के बारे में जानिए","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Dhinidhi Desinghu: ओलंपिक पहुंची भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी धिनिध देसिंघु के बारे में जानिए
Tue, 30 Jul 2024 05:34 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:34 PM IST
सार
धिनिध देसिंघु ने ओलंपिक तक का सफर करके काफी सुर्खियां बटोर ली। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में शामिल हुई भारतीय दल की सबसे युवा खिलाड़ी धिनिध देसिंघु के बारे में।
विज्ञापन
धनिधि देसिंघु
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dhinidhi Desinghu : पेरिस ओलंपिक में एथलीट्स और खिलाड़ी अपने अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत से 117 खिलाड़ियों का दल पेरिस ओलंपिक में शामिल हुआ, जिसमें मनु भाकर ने एक ओलंपिक में दो पदक जीतकर ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
वहीं पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं सबसे युवा खिलाड़ी धिनिध देसिंघु का सफर खत्म हो गया। साथ ही तैराकी में भारत कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया। हालांकि धिनिध देसिंघु ने ओलंपिक तक का सफर करके काफी सुर्खियां बटोर ली। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में शामिल हुई भारतीय दल की सबसे युवा खिलाड़ी धिनिध देसिंघु के बारे में।
विज्ञापन
धिनिध देसिंघु को पानी से लगता था डर
धिनिध देसिंघु महज 14 वर्ष की हैं और बेंगलुरु में नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। जिस उम्र में बच्चे बेपरवाही से रहते हैं, मजे करते हैं, धिनिध अनुशासन, त्याग और बहुत सारे अभ्यास के साथ दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए शामिल हुईं।
विज्ञापन
वह तैराकी प्रतियोगिता के लिए भारत का ओलंपिक में प्रतिनिधित्व कर रही थीं लेकिन बड़ी बात ये है कि कभी धिनिध पानी से डरा करती थीं। स्विमिंग पूल में जाने से डरने वाली धिनिध के एक प्रोफेशनल तैराक बनने की कहानी काफी रोचक है।
धनिधि के माता पिता ने उन्हें तैराकी सीखने भेजा क्योंकि उनके घर के पास एक स्विमिंग पूल था। लेकिन वो पानी से डरती थीं। माता-पिता को उन्हें पानी से दोस्ती कराने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी।
धिनिध की उपलब्धि
धिनिध ने पिछले साल राष्ट्रीय खेलों और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने के साथ ही शीर्ष रैंकिंग हासिल की। जिसके कारण उन्हें भारतीय तैराकी महासंघ ने यूनिवर्सिटी कोटा के जरिए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया ।

कमेंट
कमेंट X