{"_id":"607301f5fc4e4a06ba2d85d8","slug":"chitradurga-masala-factory-have-women-workers-for-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मसाला फैक्ट्री में केवल महिलाओं को मिलता है रोजगार, पिछले 40 सालों से चल रहा कारोबार","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
इस मसाला फैक्ट्री में केवल महिलाओं को मिलता है रोजगार, पिछले 40 सालों से चल रहा कारोबार
Tue, 13 Apr 2021 09:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 13 Apr 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले में एक ऐसी मसाला बनाने वाली कंपनी है जिसमे केवल महिलाओं को ही रोजगार मिलता है। महिलाओं की स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। 1979 में लक्क्षम्मा और थिप्पीस्वामी ने मसाले के बिजनेस को शुरू किया। महज 20 हजार रुपये से इसे शुरू किया गया था। इसके साथ उनका मकसद बिजनेस को बढ़ा कर महिलाओं की मदद करना था। इस मसाला फैक्ट्री में काम करने वाली कुछ महिलाएं पिछले तीस सालों से यहां काम कर रही हैं।
विज्ञापन
नागराज फैक्ट्री मालिक के बेटे कहते हैं कि महिलाएं जीवन में बहुत सारा संघर्ष करती हैं। इसलिए उन्होंने इन महिलाओं को अपने यहां काम पर रखने का निर्णय लिया। इसके साथ ही उन्होंने पाया कि महिलाएं एक वर्कर के रूप में काफी अच्छी रहती हैं। इसके साथ ही उनकी स्किल भी औरों से ज्यादा होती है। यहीं नहीं वे बहुत ही कम सामान बर्बाद करती हैं और चीजों को ज्यादा अच्छे तरीके से संचालित करती हैं।
विज्ञापन
यहां काम करने वाली कई सारी महिलाएं बताती है कि इस तरह के रोजगार के बाद उनकी जीवन की कई सारी मुश्किलें आसान हो गई हैं।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X