फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   chhattisgarh cadre ias namrata jain success story

IAS Officer: बेहद धाकड़ है छत्तीसगढ़ की ये आईएएस ऑफिसर, नक्सली एरिया से है कनेक्शन

Mon, 31 Oct 2022 05:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 31 Oct 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh cadre ias namrata jain success story
आईएस नम्रता जैन - फोटो : instagram

सिविल सर्विस की परीक्षा पास करना बहुत से लोगों का सपना होता है। लेकिन इस सपने को कुछ चुनिंदा लोग ही साकार कर पाते हैं। इन्हीं में से एक हैं नम्रता जैन। आईएएस टीना डाबी के बैच की ये ऑफिसर बेहद धाकड़ है। नम्रता का सपना हमेशा से सिविल सर्विसेज में जाने का था। जिसके लिए उन्होंने तैयारी की और पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा पास की।

विज्ञापन

chhattisgarh cadre ias namrata jain success story
आईएस नम्रता जैन - फोटो : instagram

नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा के गीदम शहर की रहने वाली नम्रता ने शुरूआती शिक्षा इसी शहर से ली। जिसके बाद हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए वो दुर्ग चली गईं। आईएएस नम्रता ने ईंजीनियरिंग की पढ़ाई भिलाई से पूरी की है। साल 2015 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी। लेकिन उसमे उन्हें असफलता हाथ लगी। हालांकि निराश होने के बजाय नम्रता ने साल 2016 में एक बार फिर परीक्षा देने का निश्चय किया। जिसमे पास होकर वो मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी बनीं। हालांकि उनका सपना हमेशा से प्रशासनिक सेवा में जाने का था और उन्होंने अपने सपनों से समझौता नहीं किया। अगली बार पूरी तैयारी और फोकस के साथ वो सिविल सेवा की परीक्षा में बैठी। जहां पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता हाथ लगी और 12वीं रैक के साथ उनका चयन सिविल सेवा के लिए हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उनका सपना हमेशा से आईएएस अधिकारी बनना ही था। इसलिए उन्होंने साल 2018 में एक बार फिर परीक्षा दी और पहले प्रयास में ही वो ऑल इंडिया रैंक में 12 वें स्थान पर रहीं और आईएएस बनने के सपने को पूरा किया। नम्रता जैन के चाचा का कहना है कि 'वो हमेशा से पढ़ने वाली छात्रा थी। स्कूल से लेकर कॉलेज के दिनों तक उसने अपना फोकस नहीं खोया।' उसे पता था कि वो एक दिन जरूर सिविल सर्विस की परीक्षा पास करेगी। वो बताते हैं कि पढ़ाई के लिए उसने गीदम शहर से निकलकर दुर्ग और भिलाई तक गई। अपनी पढ़ाई को पूरी करने के लिए उसने काफी मेहनत की है। जिसका नतीजा हर किसी के सामने है।' पढ़ाई को जारी रखने के लिए नम्रता ने 350-400 किमी का सफर तय किया। घऱ से दूर उसने हाईस्कूल, इंटर के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस नम्रता अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं। जिसमे वो बुलेट चलाते और बंदूक चलाते भी दिखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed