{"_id":"69819fa8f702b0ccf90f937a","slug":"chandrika-dixit-who-is-vada-pav-girl-bigg-boss-ott-3-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, दिल्ली की सड़कों से बिग बॉस तक का दिलचस्प सफर!","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, दिल्ली की सड़कों से बिग बॉस तक का दिलचस्प सफर!
Tue, 03 Feb 2026 12:42 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:42 PM IST
सार
Vada Pav Girl Chandrika Dixit: वडा पाव गर्ल के नाम से मशहूर दिल्ली की चंद्रिका दीक्षित ने सोशल मीडिया से लेकर टीवी रिएयलिटी शो तक अपनी पहचान बनाई है। इन दिनों वह एक बार फिर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं चंद्रिका दीक्षित।
विज्ञापन
चंद्रिका दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Vada Pav Girl Chandrika Dixit: चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर हैं। चंद्रिका उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो फर्श से अर्श तक के सपने देखते हैं। दिल्ली की सड़कों पर अपना वड़ा पाव स्टाॅल लगाने वाली इस लड़की ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से रियलिटी टीवी कंटेस्टेंट तक का सफर तय किया और अपनी पहचान बनाई। आइए जानते हैं दिल्ली के वडा पाव गर्ल के नाम से लोकप्रिय चंद्रिका दीक्षित के बारे में।
विज्ञापन
चंद्रिका दीक्षित का शुरुआती जीवन और पहचान
चंद्रिका दीक्षित दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी जॉब छोड़कर वड़ा पाव स्टॉल लगाया और उसी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनके खाने और स्टॉल के रोचक कंटेंट ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। लोग उन्हें Vada Pav Girl के नाम से पहचानने लगे।
विज्ञापन
उनके वीडियो में लोगों की बड़ी लाइन देखने को मिली और इसी वजह से उन्होंने फेम हासिल किया। बाद में रियलिटी शो Bigg Boss OTT Season 3 में भी वह पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बनीं, जिससे उनकी पहचान और बढ़ी।
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी 3 और शो में सफर
चंद्रिका को बिग बाॅस ओटीटी 3 में शामिल होने का मौका मिला, जिसे बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर होस्ट कर रहे थे। शो में उनके व्यक्तित्व, सीधे बोलने की शैली और उत्साह ने दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि बाद में वह शो से बाहर हो गईं, लेकिन उनका हिस्सा बनना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।
सोशल मीडिया और करियर
चंद्रिका न केवल वड़ा पाव बेचती हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स रखती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका रोज़ाना 40,000 रुपये तक का कमाई भी है और उनका नेटवर्क वर्थ लगभग 1-1.5 करोड़ रुपये तक बताया जाता है। उन्होंने दिल्ली में एक कैफ़े भी खोला है जहां वह वड़ा पाव बेचती हैं।
अब क्यों हैं चर्चा में?
चंद्रिका फिलहाल अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक वीडियो पोस्ट कर अपने पति पर बेवफाई (ए़क्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) के गंभीर आरोप लगाए हैं। वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस निजी मुद्दे पर उनकी भावनाएँ साझा कर रहे हैं।
सोशल प्लेटफॉर्म्स पर यह मामला तेजी से फैल रहा है और लोग चंद्रिका के समर्थन या आलोचना दोनों तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। इससे वह एक बार फिर मीडिया और इंटरनेट पर चर्चा में बनी हुईं हैं।

कमेंट
कमेंट X