फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Cancer patient heather organises grand party before dying

कैंसर पेशेंट ने मरने से पहले किया शानदार पार्टी का आयोजन, बोली विदा होने से पहले अच्छी याद लेकर जाना चाहती हूं

Tue, 27 Jul 2021 02:06 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 27 Jul 2021 02:06 PM IST
सार

चालीस वर्षीय कैंसर पेशेंट हैथर बोन का नाम इन दिनों देश-विदेश में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हैथर बोन को जब डॉक्टरों से ये पता चला कि उनकी एक महीने में कैंसर से मृत्यु हो जाएगी, तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी को होस्ट किया ताकि वह अपने दोस्तों के साथ कि कुछ अच्छी यादों को अपने साथ इस दुनिया से ले जा सकें।

विज्ञापन
Cancer patient heather organises grand party before dying
हैथर बोन - फोटो : Instagram/heathers_cancer_journey

विस्तार

देश-दुनिया में ऐसे कई लोग होते हैं, जो हर पल को खुल कर जीते हैं। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं होती कि कल क्या होने वाला है? जो है वह आज है  इसलिए आज के इस कीमती वक्त को खुल कर जीओ। इसी कड़ी में चालीस वर्षीय कैंसर पेशेंट हैथर बोन का नाम इन दिनों देश-विदेश में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हैथर बोन को जब डॉक्टरों से ये पता चला कि उनकी एक महीने में कैंसर से मृत्यु हो जाएगी, तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी को होस्ट किया ताकि वह अपने दोस्तों के साथ की कुछ अच्छी यादों को अपने साथ इस दुनिया से ले जा सकें। इस पार्टी में उन्होंने बताया कि उनके पास इस जिंदगी के बहुत कम दिन ही बचे हैं इसलिए वह खुल कर इसे जीना चाहती हैं। हैथर बोन ने उन लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया, जो उनकी पार्टी में आए हुए थे। हैथर के दो बच्चे हैं, जिनका नाम सेल्सी और ससेक्स हैं।  

विज्ञापन

हैथर ने पार्टी के बाद बताया कि उनकी यह चाह है कि मरने से पहले लोग उनको अलविदा कहें। उन्होंने यह भी कहा - "यह देखकर मुझको बुरा लगता है कि लोग अंत्येष्टि में तो जाते हैं, लेकिन इस दुनिया से जाने वाले को अलविदा नहीं करते। महामारी के दौर में ऐसे कई लोग अचानक चले गए, जिन्हें उनके चाहने वालों ने उनसे गुडबाय तक नहीं कह पाए।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया - "मैं मरने से पहले सभी लोगों के साथ डांस करना चाहती थी और सभी लोगों को गुडबाय कहना चाहती हूं।" हैथर बोन की ये इच्छा है कि उनके मरने के बाद भी उनके बच्चे खुश रहें। उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा - "मैं अपने मरने के बाद किसी को दुख देना नहीं चाहती।"

विज्ञापन

"मेरे बच्चे अभी छोटे हैं। मैं नहीं चाहती कि मेरे जाने के बाद मेरी कमी उनको महसूस हो और उनको मेरे मरने का दुख हो। मैं मरने से बिल्कुल भी नहीं डरती बस मैं अपने बच्चों को इस दुनिया में अकेले छोड़ने से डरती हूं।"

आपको बता दें कि साल 2019 में हैथर के हाथों में सूजन आई थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद इसको सामान्य बताया था। बाद में जब कई और लक्षण उनके शरीर में देखने को मिले, तो पता चला कि उनको कैंसर है। जांच में उनको ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोस हुआ। इसके बाद उनकी कीमोथेरेपी, रेडियोथैरेपी के साथ सर्जरी भी हुई। साल 2020 में उनको दोबारा कैंसर हो गया। हैथर बोन इस दुनिया से हंसते हुए जाना चाहती हैं। इस वजह से उन्होंने एक पार्टी को होस्ट किया, जिसमें उन्होंने केक भी काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed