{"_id":"64620e7f87254ee00b042789","slug":"board-exam-2023-female-topper-students-worst-family-condition-inspiring-stories-in-hindi-2023-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टॉपर बिटिया: किसी के पिता हत्यारोपी तो किसी के पापा बेचते हैं शिकंजी, ऐसी है टॉपर बेटियों की कहानी","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
टॉपर बिटिया: किसी के पिता हत्यारोपी तो किसी के पापा बेचते हैं शिकंजी, ऐसी है टॉपर बेटियों की कहानी
Mon, 25 Dec 2023 07:13 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 25 Dec 2023 07:13 PM IST
सार
नन्हीं सी उम्र में परिवार की विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी इन छात्राओं ने कुछ कर गुजरने की ठान ली और सपनों को पूरा करने की राह तलाशते हुए बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों से पास की और इस वर्ष की टॉपर बिटिया बन गईं।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : unicef india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 जारी हो चुके हैं। यूपी बोर्ड हो या सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम हो, नतीजों में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी। टाॅप करने वाली छात्राओं में कई ऐसी बेटियों के नाम शामिल हैं, जिनकी सफलता ने हर किसी की आंखों में खुशी के आंसू ला दिए। इन होनहार बेटियों के जीवन में संघर्ष कम नहीं। नन्हीं सी उम्र में परिवार की विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी इन छात्राओं ने कुछ कर गुजरने की ठान ली और सपनों को पूरा करने की राह तलाशते हुए बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों से पास की और इस वर्ष की टॉपर बिटिया बन गईं। यहां बोर्ड परीक्षा 2023 में टॉप करने वाली ऐसी ही होनहार छात्राओं की कहानी बताई जा रही है।
रिजल्ट आया तो फसल काट रही थी टॉपर बिटिया
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 परिणाम आए तो एक बच्ची खेतों में फसल काट रही थी। जब उसे परिणाम बताया गया तो उसके साथ ही माता पिता के भी खुशी के आंसू छलक आए। घाटमपुर के मुरलीपुरा स्थित डा. शिवनारायण आर्य इंटर कॉलेज की छात्रा रानी ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में 95.60 प्रतिशत अंक हासिल किए और प्रदेश में 10वें स्थान की टॉपर बन गईं। वहीं अपने जिले में रानी चौथे स्थान पर रहीं।
शिकंजी बेचने वाले की बिटिया ने किया टॉप
12वीं परीक्षा में जिले में पांचवा स्थान लाने वाली छात्रा माही ने 95.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। माही बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की छात्रा हैं। उनके पिता सुशील कुमार साहू घंटाघर के तेलियाना चौराहे के समीप किराए पर रहते हैं। वहीं नयागंज में शिकंजी का ठेला लगाते हैं। बेटी के टॉप करने पर पिता सुशील और मां अंजू की खुशी का ठिकाना ही नहीं है।
विज्ञापन
हत्यारोपी पिता की बेटी ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में क्लास 10वीं में सानिया मरकाम ने 97.33 फीसदी अंक हासिल किए। प्रदेश टॉपर लिस्ट में सातवां और दुर्ग जिले में टॉप पर रहने वाली सानिया के पिता एक हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। पिता के जेल जाने के बाद घर की स्थिति खराब हो गई, लेकिन बेटी ने सपने देखना नहीं छोड़ा। कुछ कर गुजरने की चाह ने सानिया को टॉपर बना दिया। परीक्षा परिणाम आने के बाद सानिया अपने पिता से तीन साल बाद मिलीं। जेल में उनकी मुलाकात पिता से कराई गईं, जहां सानिया ने अपने पिता को टॉप करने की खुशखबरी सुनाई।

कमेंट
कमेंट X