नेत्रहीन बच्ची ने पियानों पर बजाई सुरीली धुन, ए आर रहमान ने ट्विटर पर की उसकी तारीफ
ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर ए आर रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक नेत्रहीन बच्ची का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बच्ची रहमान की तमिल फिल्म के गाने के ट्रैक को पियानों पर बजाती दिख रही है। दरअसल, इस लड़की का नाम सहाना निरेन है।
सहाना देख नहीं सकती है। उसने तमिल फिल्म कोबरा के गाने से लिया रहमान के गाने की धुन बजाई तो ए आर रहमान खुद को उसकी तारीफ से रोक नहीं पाए। रहमान ने उस बच्ची के लिए 'स्वीट' लिखा है। कोबरा फिल्म का गाना थुंबी थुलाला का ट्रैक सहाना बजा रही है। सहाना निरेन का सोशल मीडिया पर ट्विटर पर अकाउंट भी है। जिसे उनकी मां हैंडल करती हैं।
सहाना की तारीफ करने पर सहाना के ट्विटर हैंडल पर मां ने रहमान को 'थैंक्यू सो मच' कहा। ट्विटर पर आगे लिखते हुए सहाना की मां ने कहा कि आज वो दिन है जिसका मुझे हमेशा से इंतजार था। सर मेरे पास आपका शुक्रिया अदा करने के लिए कोई शब्द नही है। इस अवसर के लिए मैं ईश्वर को धन्यवाद देना चाहती हूं। वहीं इस ट्रैक को बजाने के बाद कोबरा फिल्म के डायरेक्टर एस एस ललित भी सहाना के घर गए। ललित खुद भी गायक हैं और कई सारे इंस्ट्रूमेंट्स को बजाते हैं। ललित ने सहाना को फुल सेट अप ऑ़डियो स्टूडियो रिकॉर्डर गिफ्ट किया। सहाना को अब देशभर के संगीत प्रेमियों की तरफ से तारीफ मिल रही है।

कमेंट
कमेंट X