{"_id":"6433fab9dcd6ca1e070f1775","slug":"ayushi-singh-rank-62-in-uppsc-exam-daughter-of-criminal-yogendra-singh-2023-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DSP Ayushi Singh: कोर्ट में पेशी के दौरान हुई थी पिता की हत्या, अब पीसीएस की परीक्षा पास कर बेटी बनी डीएसपी","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
DSP Ayushi Singh: कोर्ट में पेशी के दौरान हुई थी पिता की हत्या, अब पीसीएस की परीक्षा पास कर बेटी बनी डीएसपी
Sun, 16 Apr 2023 12:14 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:14 PM IST
सार
यूपीपीएससी पीसीएस 2022 की टॉपर सूची में शामिल इस महिला का नाम आयुषी सिंह है। आइए जानते हैं डीएसपी आयुषी सिंह के बारे में।
विज्ञापन
DSP Ayushi Singh
- फोटो : facebook
विस्तार
Ayushi Singh Rank 62 in UPPSC Exam: संघ लोक सेवा की परीक्षा का परिणाम आ गया है। इस वर्ष पीसीएस 2022 की परीक्षा में कई महिलाओं ने टाॅपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। यूपीपीएससी पीसीएस की मुख्य परीक्षा में आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया, दूसरे नंबर पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे और तीसरे स्थान पर बुलंदशहर की नम्रता सिंह का नाम है। इस परीक्षा में एक ऐसी लड़की का नाम भी शामिल है, जिनके पिता पर हत्या समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। अपराधी पिता की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। लेकिन बेटी ने कानून का रास्ता अपनाते हुए यूपीपीएससी परीक्षा की तैयारी की और इस वर्ष मुख्य परीक्षा पास करके 62वीं रैंक हासिल की। यूपीपीएससी पीसीएस 2022 की टॉपर सूची में शामिल इस महिला का नाम आयुषी सिंह है। आइए जानते हैं डीएसपी आयुषी सिंह के बारे में।
विज्ञापन
कौन हैं आयुषी सिंह
आयुषी सिंह मुरादाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने यूपीपीएससी के पीसीएस की मुख्य परीक्षा में 62 वीं रैंक हासिल की है। आयुषी की नियुक्ति डीएसपी के पद पर होगी।
विज्ञापन
आयुषी का जीवन परिचय
डीएसपी आयुषी सिंह के पिता का सपना था कि बेटी अधिकारी बनें। उनके पिता का नाम योगेंद्र सिंह है, जो कि मुरादाबाद के डिलारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख थे। योगेंद्र सिंह पर हत्या समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। साल 2013 में योगेंद्र सिंह का नाम एक हत्या के केस में आया था, जिसके कारण उन्हे जेल जाना पड़ा और आपराधिक मुकदमा चला। हालांकि साल 2015 में मुकदमे की पेशी के लिए जब योगेंद्र सिंह को कोर्ट ले जाया जा रहा था, तो इस दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
अब तक हत्यारे गिरफ्त से बाहर
जब योगेंद्र सिंह की हत्या हुई तो आरुषी कक्षा 11वीं में पढ़ती थीं। परिवार की पहचान हत्यारोपी पिता के नाम से थी लेकिन आरुषि ने पिता के सपने को पूरा करने की ठानते हुए यूपीपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। आयुषी ने दूसरे अटेंप्ट में यूपीएससी क्लियर कर लिया। पहली बार वह तीन नंबर के कारण प्री पास नहीं कर पाई थीं। लेकिन इस बार उन्होंने प्री के साथ ही मेंस और इंटरव्यू भी क्लियर कर लिया।
आयुषी सिंह की शिक्षा
12वीं विज्ञान से करने पास करने बाद उन्होंने कला से स्नातक किया और परास्नातक के दौरान ही यूपीपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। जून 2020 में यूजीसी नेट भी क्वालीफाई किया।

कमेंट
कमेंट X