Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Annapurna Dutta One Of the First Professional Female Photographer From India

Annapurna Dutta: भारत की पहली महिला फोटोग्राफर, जानें अन्नपूर्णा दत्त की अनकही कहानी

Tue, 19 Aug 2025 05:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Aug 2025 05:22 PM IST
सार

annapurna dutta : अन्नपूर्णा दत्त का काम सिर्फ तस्वीरें खींचना नहीं था, बल्कि समाज की झलक पेश करना था। वह खासतौर पर परिवारों के घरेलू जीवन को अपने कैमरे में उतारती थीं। धनी और एलीट परिवारों की तस्वीरें खींचना उनका विशेष क्षेत्र था।

विज्ञापन
Annapurna Dutta One Of the First Professional Female Photographer From India
अन्नपूर्णा दत्त - फोटो : Instagram

विस्तार

Annapurna Dutta: उस दौर की कल्पना कीजिए, जब महिलाओं का घर से बाहर निकलकर काम करना समाज की नजर में असामान्य माना जाता था। और ऐसे समय में एक महिला कैमरा थामे, समाज की परंपराओं और सीमाओं को चुनौती दे रही थी। यह कहानी है अन्नपूर्णा दत्त की। अन्नपूर्णा भारत की शुरुआती महिला फोटोग्राफर्स में से एक हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल भी कायम की। आइए जानते हैं अन्नपूर्णा दत्ता के बारे में, जानिए उनकी उपलब्धि।

विज्ञापन


कौन हैं अन्नपूर्ण दत्त?

1894 में अविभाजित बंगाल में जन्मीं अन्नपूर्णा दत्त ने बचपन से ही अलग सोच रखी। उस दौर में फोटोग्राफी का क्षेत्र लगभग पूरी तरह पुरुषों के कब्ज़े में था, लेकिन उन्होंने इस धारा को तोड़ा। 1920 के दशक में उन्होंने प्रोफेशनल फोटोग्राफी की दुनिया में कदम रखा और 1930 से 40 के दशक में अपने करियर के शिखर पर पहुंचीं।
विज्ञापन


अन्नपूर्णा का करियर और खासियत

अन्नपूर्णा दत्त का काम सिर्फ तस्वीरें खींचना नहीं था, बल्कि समाज की झलक पेश करना था। वह खासतौर पर परिवारों के घरेलू जीवन को अपने कैमरे में उतारती थीं। धनी और एलीट परिवारों की तस्वीरें खींचना उनका विशेष क्षेत्र था। उन्होंने सरोजिनी नायडू जैसी राष्ट्रीय हस्तियों, बंगाल के प्रमुख नेता हसन सुहरावर्दी, कवि जसीमुद्दीन और गायक अब्बास उद्दीन अहमद की तस्वीरें खींचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला फोटोग्राफर होने की चुनौती

उस दौर में महिलाओं का बाहर निकलकर काम करना बहुत कठिन था। इसी वजह से अन्नपूर्णा दत्त ने अपने स्टूडियो तक ही सीमित रहकर काम किया और अक्सर ग्राहकों के घर जाकर उनकी तस्वीरें लीं। यह उनकी सूझबूझ थी, जिसने उन्हें समाज के दायरे में रहते हुए भी अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर दिया।

सबसे प्रसिद्ध फोटो

अन्नपूर्णा दत्त का सबसे प्रसिद्ध काम उनका सेल्फ-पोर्ट्रेट है। इसमें वह साधारण बंगाली महिला की तरह साड़ी और गहनों में सजी दिखाई देती हैं, लेकिन उनके हाथ में प्लेट कैमरा है जो उस समय महिलाओं के हाथ में एक असामान्य दृश्य था। यह तस्वीर आज न सिर्फ उनकी कला बल्कि उनके साहस और स्वतंत्र सोच की प्रतीक है।


आज उनकी तस्वीरें उनके बेटे उपेन्द्रनाथ दत्त के कलेक्शन में मौजूद हैं और फोटोग्राफी की दुनिया में उनके योगदान को याद किया जाता है। अन्नपूर्णा दत्त सिर्फ एक फोटोग्राफर नहीं थीं, बल्कि वह उन महिलाओं की प्रेरणा हैं जो सामाजिक बंधनों को तोड़कर अपने सपनों को जीना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed