फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Anna Rajam Malhotra, India's First Female IAS Officer After Independence Day 2023

First Female IAS: आजाद भारत की पहली महिला आईएएस अफसर, जानिए अन्ना राजम मल्होत्रा के बारे में

Mon, 14 Aug 2023 12:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Aug 2023 12:37 PM IST
सार

आजादी के बाद पहली बार प्रशासनिक सेवा में एक महिला शामिल हुई थीं। यह आजाद भारत की पहली महिला आईएएस अफसर बनीं। आइए जानते हैं देश की पहली महिला आईएएस अफसर के बारे में

विज्ञापन
Anna Rajam Malhotra, India's First Female IAS Officer After Independence Day 2023
आईएएस अन्ना राजम मल्होत्रा - फोटो : facebook

विस्तार

Anna Rajam Malhotra: भारत को आजाद कराने में कई वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान रहा। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। रानी लक्ष्मीबाई से लेकर सरोजिनी नायडू तक कई महिला नायिकाओं का नाम इतिहास में दर्ज है। आजादी के बाद भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बना। इसके बाद से देश में विकास होना शुरू हुआ। भारत के विकास में महिलाओं का भी योगदान है। देश के विकास के साथ ही महिलाओं की स्थिति भी समाज के हर क्षेत्र में मजबूत हुई।  

विज्ञापन

 

जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद आजाद भारत को इंदिरा गांधी के रूप में पहली महिला प्रधानमंत्री मिली। सरोजिनी नायडू भारतीय राज्य की पहली महिला गवर्नर नियुक्त हुईं। इसी तरह कई महिलाएं राजनीति से प्रशासन, रक्षा विभाग से खेल जगत तक पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती आ रही हैं। आजादी के बाद पहली बार प्रशासनिक सेवा में एक महिला शामिल हुई थीं। यह आजाद भारत की पहली महिला आईएएस अफसर बनीं। आइए जानते हैं देश की पहली महिला आईएएस अफसर के बारे में

विज्ञापन

 

कौन हैं देश की पहली महिला आईएएस अफसर?

आजाद भारत की पहली महिला आईएएस अफसर का नाम अन्ना राजम मल्होत्रा है। अन्ना राजम मल्होत्रा 1951 में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुईं और इस जटिल परीक्षा को पास करके देश की पहली महिला अफसर बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना राजम मल्होत्रा का जीवन परिचय

महिला अधिकारी अन्ना राजम मल्होत्रा का जन्म केरल में हुआ था। 17 जुलाई 1924 को केरल के एर्नाकुलम जिले में जन्मी अन्ना राजम मल्होत्रा  की शुरुआती शिक्षा कोझिकोड से हुई। चेन्नई स्थित मद्रास विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई पूरी करने के बाद अन्ना राजम मल्होत्रा ने प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला लिया और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी।

 

अन्ना राजम मल्होत्रा का करियर

1951 में संघ प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास करके अन्ना राजम मल्होत्रा देश की पहली महिला आईएएस अधिकारी बन गईं। इतिहास में उनका नाम आजाद भारत की पहली महिला आईएएस अफसर के तौर पर दर्ज हो गया है। बाद में अन्ना राजम ने मद्रास कैडर से ट्रेनिंग ली। अपने सेवा काल में देश के दो प्रधानमंत्रियों और सात मुख्यमंत्रियों के साथ अन्ना राजम मल्होत्रा ने काम किया।



1982 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों की प्रभारी के तौर पर अन्ना राजम मल्होत्रा ने कार्य किया। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय में भी अपनी सेवा दी। रिटायरमेंट के बाद अन्ना राजम मल्होत्रा ने प्रसिद्ध होटल लीला वेंचर लिमिटेड के डायरेक्टर पद पर कार्य किया। उन्होंने 1989 में भारत सरकार ने पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed