अनमोल नारंग बनीं यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री की पहली महिला सिख ग्रेजुएट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अमेरिकी सिख महिला अनमोल नारंग यूनाइटेड स्टेट्स की मिलिट्री अकादमी से ग्रेजुएट होने वाली पहली महिला भारतीय बनी हैं। उन्हें ये डिग्री पिछले शनिवार को दी गई थी। 23 साल की अनमोल पहली सिख महिला हैं जिन्होंने 218 साल के मिलिट्री इतिहास में चार साल का ये डिग्री प्रोग्राम पूरा किया है।
23 साल की अनमोल नारंग भारतीय-अमेरिकी हैं और उनकी पैदाइस और परवरिश रोजवेल, जॉर्जिया में हुई है। सेकेंड लेफ्टिनेंट मिस नारंग पहली ऑब्सर्वेंट सिख भी हैं (महिला और पुरुष दोनों में) जिन्होने इस बेहद खास यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री अकादमी के ग्रेजुएशन पूरा किया है। मिस नारंग काफी खुश और उत्साहित हैं अपने सपनों को पूरा करने के बाद। वो कहती हैं कि मैं हमेशा से मिलिट्री में जाना चाहती थी। मेरे दादा इंडियन आर्मी में थे। शायद इस वजह से मेरे अंदर भी मिलिट्री में शामिल होने का जुनून था।
अनमोल नारंग ने न्यूक्लियर इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। इसके साथ ही वो वायु सेना में अपना करियर आगे बढ़ाना चाहती हैं। वो कहती हैं कि उनकी कम्यूनिटी के सपोर्ट की वजह से वो यहां तक पहुंच सकी हैं। वो उन सिख अमेरिकियों को दिखाना चाहती हैं कि किसी भी करियर को बनाना संभव है जिसे आप चाहते हैं। बस इसे चैलेंज की तरह लेने की जरूरत है।

कमेंट
कमेंट X