फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Andra Day, a soulful voice of strength and empowerment

Andra Day: एन्ड्रा डे दमदार आवाज से शानदार एक्टिंग तक शक्ति की रौशनी बिखेरती एक कलाकार

Mon, 01 Aug 2022 08:13 PM IST
स्वाति शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Andra Day, a soulful voice of strength and empowerment
एन्ड्रा डे - फोटो : instagram

कलाकार वही है जो हर भूमिका के साथ न्याय करे, हर कला को समान शिद्द्त से जीने का प्रयास करे। हॉलीवुड मूवीज में भले ही हिंदी फिल्मों की तरह हर सिचुएशन पर गाने नहीं होते लेकिन हर साल वहां भी अनेक कलाकार अपनी आवाज़ और एलबम्स के कारण म्यूजिक चार्ट बस्टर्स के साथ ही लोगों के दिलों में भी बस जाते हैं। ऐसी ही एक कलाकार हैं अमेरिकन सिंगर, सॉन्गराइटर और अभिनेत्री एन्ड्रा डे जो न केवल अपनी आवाज़ के लिए बल्कि अपने अभिनय के लिए भी लोगों के दिलों पर कब्जा करने में सफल रही हैं। उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि सच्चा कलाकार परफॉर्मेंस के मामले में कभी समझौता नहीं करता, भले ही उसकी भूमिका बदल क्यों न जाए। 

विज्ञापन

कुछ ही समय पहले एन्ड्रा डे ने ख्यात गायिका बिली हॉलिडे के जीवन पर बनी फिल्म 'द यूनाइटेड स्टेटस वर्सेस बिली हॉलिडे' में मुख्य किरदार निभाया और उतनी ही दमदार परफॉर्मेंस दी जितनी गाने के लिए देती रही हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के ऑस्कर सम्मान के लिये नॉमिनेशन भी मिला जो अपनेआप में बड़ी बात है। आइए जानते हैं इस शानदार आवाज की मलिका के बारे में। 

विज्ञापन

Andra Day, a soulful voice of strength and empowerment
एन्ड्रा को ऑस्कर अवार्ड में नॉमिनेशन भी मिला

एन्ड्रा डे का 'राइज़ अप' गीत

जिन लोगों ने एन्ड्रा डे का 'राइज़ अप' गीत सुना है वे जानते हैं कि एन्ड्रा की आवाज के मायने क्या हैं। एक ऐसी आवाज़ जो सीधे आपके हौसलों को जगा देती है। 'चियर्स टू द फॉल' एल्बम के इस गीत राइज़ अप की आत्मा भी कुछ इसी तरह की है और इसे एन्ड्रा ने गले से नहीं दिल की आग से गाया है। किसी एक दिन जीवन की कशमकश से गुजरते हुए जब आप इस गाने को सुनते हैं तो ऐसा लगता है चुनौतियों से लड़ने के लिए किसी ने एक्स्ट्रा लाइफ का डोज आपके भीतर भर दिया है। इस गीत के असर को इस उदाहरण से जाना जा सकता है कि कोका-कोला ने अपने एक अभियान के लिए 40 मिलियन से अधिक कप्स एन्ड्रा डे के इस गीत के शब्दों और उनकी तस्वीर के साथ विशेषतौर पर तैयार किये थे। तो जब बिली हॉलिडे की भूमिका एन्ड्रा को ऑफर की गई तो लोगों के मन में यह विश्वास था कि वे इस भूमिका पर खरी उतरेंगी और ऐसा ही हुआ। यह एक संजोग ही रहा कि संगीत से शुरूआती परिचय के दौरान बिली हॉलिडे, एन्ड्रा के फेवरेट सिंगर्स में से एक थीं। एन्ड्रा, उन्हें अपनी प्रेरणा मानती हैं। 

एन्ड्रा को मिले ये सम्मान 
 
केवल ऑस्कर नॉमिनेशन ही नहीं एन्ड्रा को इस फिल्म के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड फॉर बेस्ट ऐक्ट्रेस इन मोशन पिक्चर्स तथा ग्रेमी अवॉर्ड फॉर बेस्ट कम्पाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया सम्मान भी प्राप्त हुए।  इसके अतिरिक्त अपने गीतों के लिए एन्ड्रा ग्रेमी अवॉर्ड भी प्राप्त कर चुकी हैं। एन्ड्रा ने बचपन से चर्च में गाना शुरू कर दिया था और यही उनके संगीत के सफर की शुरुआत बनी। इसके बाद एन्ड्रा ने छोटे-छोटे वीडियोज बनाकर दूसरों के गाने गाये, सार्वजनिक कार्यक्रमों में गाने गाये और यहीं से उन्हें मिला बड़ा ब्रेक जो उनके पहले सिंगल (एल्बम) की ओर उन्हें ले गया। बकौल एन्ड्रा उनके पास कोई प्लान बी नहीं था। वह हमेशा से संगीत और कला से ही जुड़ना चाहती थीं। गायन के साथ ही एन्ड्रा ने मात्र 5 साल की उम्र से नृत्य भी सीखना शुरू कर दिया था और 20 साल की उम्र तक इसे जारी रखा। इसलिए नृत्य में भी उन्हें महारत हासिल है। 

Andra Day, a soulful voice of strength and empowerment
बेस्ट ऐक्ट्रेस के लिए मिला गोल्डन ग्लोब - फोटो : ट्विटर

बिली हॉलिडे वाली फिल्म के लिए एन्ड्रा ने करीब 40 पौंड वजन कम किया

एन्ड्रा, अश्वेत महिलाओं और उनके समाज से जुडी रूढ़ियों और स्वास्थ्यगत समस्याओं को लेकर बनी सोच में भी परिवर्तन लाने की हिमायती हैं। वे लगातार सामाजिक मुद्दों से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में वह कोरोना महामारी को लेकर चलाए जा रहे एक अंतर्राष्ट्रीय अभियान का भी हिस्सा रहीं। बिली हॉलिडे वाली फिल्म के लिए एन्ड्रा ने करीब 40 पौंड वजन कम किया था। हालाँकि उन्हें अपना शरीर जैसा है वैसा ही पसंद है और इसलिए जब किसी व्यक्ति ने उनसे पूछा कि दुबली होकर वे खुद को और खूबसूरत महसूस कर रही होंगी तो एन्ड्रा का जवाब था- न बिलकुल नहीं। मुझे अपना भरा हुआ शरीर पसंद है। वह मानती हैं कि असली सुंदरता आत्मविश्वास से भरे होने, खुद से प्यार करने और अपनी कीमत समझने में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed