फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   andhra pradesh doctor noori parveen treats patients in ten rupees

आंध्र प्रदेश की डॉ. नूरी मात्र दस रुपये में करती हैं मरीजों का इलाज, प्यार से कहते हैं लोग 'मदर टेरेसा'

Thu, 01 Apr 2021 10:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 01 Apr 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
andhra pradesh doctor noori parveen treats patients in ten rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
लॉकडाउन और महामारी की वजह से भले ही बहुत सारे डॉक्टरों ने फीस बढ़ा दी हो। लेकिन इसी समाज में ऐसी भी डॉक्टर है जो मात्र दस रुपये में मरीजों को देखती हैं। मानवता की मिसाल कायम करने वाली ये डॉक्टर आंध्र प्रदेश के शहर कडापा की हैं। डॉक्टर नूरी अपने क्लीनिक में मात्र दस रुपये में मरीजों को देखती हैं। वहीं उनके क्लीनिक में भर्ती होने पर बेड का चार्ज प्रतिदिन के हिसाब से पचास रुपये लिया जाता है। 
विज्ञापन


मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली नूरी कडापा के फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से एमबीबीएस की हुई हैं। पढाई पूरी करने के बाद वापस अपने शहर विजयवाड़ा जाने के नूरी ने कडापा की गरीब बस्ती में अपना क्लीनिक खोल दिया। माता-पिता को नूरी ने क्लीनिक खोलने के बाद अपने इस फैसले के बारे में बताया कि वो यहीं रहकर गरीबों की सेवा करेंगी तो उनके माता-पिता बेहद खुश हुए। उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। हालांकि नूरी को समाज सेवा खून में मिली है। उनके माता-पिता जो कि विजयवाड़ा में रहते हैं। उन्होंने तीन अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी परवरिश की है। वहीं नूरी की इस समाज सेवा की वजह से कडापा के लोग उन्हें प्यार से मदर टेरेसा कहकर बुलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed