फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   amazing mother listen her daughter heartbeat after one year death

एक मां ने सुनी बेटी की दिल की धड़कनें तो छलका दर्द, कहा-'लगा जैसे वो जिंदा हो'

Wed, 29 Jul 2020 07:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 29 Jul 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
amazing mother listen her daughter heartbeat after one year death
- फोटो : social media

एक मां की खुशी को को कोई नहीं समझ सकता जिसे अपनी मरी हुई बेटी की दिल की धड़कनों को दोबारा से सुनने का मौका मिला। जी हां, अमेरिका की एमी हैमलिन ने अपनी बेटी की मौत पर उसके अंगों को दान करने का फैसला किया। जिससे एक सोलह साल की लड़की को नया जीवन मिल गया। इस लड़की का नाम ब्रुकलिन है जो बचपन से ही हाइपोप्लास्टिक लेफ्ट हार्ट सिंड्रोम था। जिसमें दिल के बांये तरफ का हिस्सा पूरी तरह से विकसित नहीं होता है। जिसकी वजह से इंसान के मरने का पूरा खतरा रहता है। इस बीमारी का एकमात्र इलाज है ह्रदय प्रत्यारोपण। 

विज्ञापन



 

एमी हैमलिन की बेटी एलीडिया ने खुदकुशी कर ली थी। जिसे जानकर उसकी मां दुखी होने के साथ ही काफी हैरान भी थीं। उनका कहना है कि हमेशा खुश रहने वाली मेरी बेटी कहीं न कहीं डिप्रेशन के दौर से गुजर रही थी। जिसकी वजह से उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। उसकी मौत से मैं पूरी तरह से बिखर गई थी लेकिन मैंने उसके अंगों को दान करने का फैसला किया। एलीडिया की मौत के दस दिन बाद ब्रुकलिन के शरीर में उसका दिल लगा दिया गया था।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रुकलिन की मां ने बताया कि अपनी बेटी के नए जीवन से वो बहुत खुश हैं साथ ही उस परिवार को खोजने का फैसला किया जिसकी वजह से ऐसा मुमकिन हुआ। काफी खोजबीन के बाद एक फंडरेजिंग पेज से उनका पता मिला। जहां मैंने पत्र भेजकर शुक्रिया अदा किया। दोनों के परिवार की मुलाकात होने पर एमी ने ब्रुकलिन के दिल की धड़कनों को सुना। जिसे सुनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि जैसे उनकी बेटी जिंदा हो।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed