फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   akanksha to be nominated for secretery general of united nations in hindi

भारतीय मूल की आकांक्षा पेश कर रही हैं संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल पद की दावेदारी 

Sat, 03 Apr 2021 08:24 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 03 Apr 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
akanksha to be nominated for secretery general of united nations in hindi
संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में कोई भी महिला सेक्रेटरी जनरल नहीं रही हैं - फोटो : Social Media

भारतीय मूल की आकांक्षा अरोड़ा ने संयुक्त राष्ट्र में महासचिव पद के लिए दावा पेश किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारत से लगातार मिल रहे समर्थन के लिए आकांक्षा ने एक वीडियो शेयर कर भारत का धन्यवाद किया है। आकांक्षा ने वीडियो में कहा है कि "नमस्ते इंडिया। मैं यूएन की सेक्रेटरी जनरल के चुनाव के लिए खड़ी हुई हूं। मैं पहली युवा और महिला प्रतिभागी हूं इस चुनाव के लिए। संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में कोई भी महिला सेक्रेटरी जनरल नहीं रही हैं। उम्मीद है इस साल हम पहली महिला सेक्रेटरी जनरल देखेंगे। 

विज्ञापन

गुटेरेस के खिलाफ पेश की है दावेदारी
34 साल की आकांक्षा यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम में ऑडिट कोऑर्डिनेटर के पद पर हैं। वह पहली उम्मीदवार हैं, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के खिलाफ दावेदारी का ऐलान किया है। गुटेरेस पहले ही अपने दूसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवारी की घोषणा कर चुके हैं।

विज्ञापन

 वीडियो से भारत को दिया है धन्यवाद
आकांक्षा ने 9 फरवरी को अपना पहला ढाई मिनट का एक कैंपेन वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कह रही थीं कि मेरे साथ के लोग इस तरह के पद के लिए दावेदारी नहीं करते हैं। हम अपनी बारी का इंतजार करते हैं। कुछ पाना नहीं चाहते। काम पर जाते हैं। अपना सिर झुकाते हैं, और दुनिया के तौर-तरीकों को ही अपना लेते हैं। हाल ही में आकांक्षा ने फिर से एक वीडियो शेयर कर भारत का धन्यवाद किया और है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह समय नए संयुक्त राष्ट्र का है
आकांक्षा ने अपने पुराने वीडियो में बताया है कि उनसे पहले जो लोग आए हैं, वह सभी संयुक्त राष्ट्र की जवाबदेही को लेकर नाकाम रहे हैं। 75 साल हो गए, लेकिन दुनिया से किए वादे संयुक्त राष्ट्र ने पूरे नहीं किए हैं। रिफ्यूजी सुरक्षित नहीं हैं। मानवीय सहायता पर्याप्त नहीं है। इनोवेशन और तकनीक भी पुराने हो गए हैं। हम एक प्रगतिशील संयुक्त राष्ट्र चाहते हैं। इसलिए मैंने इस पद के लिए दावेदारी की है। आकांक्षा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को नेताओं की सेवा करने के बजाय लोगों की सेवा करना होगा। यह नए संयुक्त राष्ट्र का समय है। कोई भी काम नामुमकिन नहीं है।

भारत और कनाडा दोनों की है नागरिकता
आकांक्षा अरोड़ा का जन्म भारत में हुआ था। उनके पास भारत और कनाडा की नागरिकता है। उन्होंने टोरंटो की यॉर्क यूनिवर्सिटी से एडमिनिस्ट्रेटिव स्टडी से ग्रेजुएशन किया। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर किया। संयुक्त राष्ट्र में उनका काम फाइनेंशियल रूल्स और रेगुलेशन बनाना है। उनके पास यूएनडीपी इंटरनल और एक्सटर्नल ऑडिट की देखरेख की जिम्मेदारी भी है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed