भारी-भरकम टायरों की मरम्मत कर परिवार का पेट पालने में करती है मदद, जानें तेलंगाना की महिला की कहानी
सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी खूब वायरल हो रही है। ये महिला है तेलंगाना राज्य के कोथागुडेम की रहने वाली। जो अपने पति के साथ मिलकर ऑटोमोबाइल शॉप में टायरों की मरम्मत का काम देखती है। शायद ही किसी महिला को आपने ट्रक और जेसीबी जैसे भारी-भरकम गाड़ियों के पहिए को उठाते और ठीक करते देखा हो। ये महिला दो बेटियों की मां भी है। जिसे इतने भारी-भरकम टायरों की मरम्मत करते देख सब दंग रह जाते हैं।
दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमे एक महिला टायर की मरम्मत करते दिख रही है। इस महिला का नाम आदिलक्ष्मी है। जो अपने परिवार की आय को बढाने के लिए इस काम में पति की मदद करती है।
ट्विटर पर साझा इस वीडियो में एक महिला जिसका नाम आदिलक्ष्मी है। ट्रक से लेकर मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा और गाड़ियों के टायर खुद उठाती है और उनकी मरम्मत करती है। महिला के इस जज्बे को देख सब इसे सलाम कर रहे हैं। 30 साल की ये महिला पति के साथ मिलकर तेलंगाना के कोथागुडेम के पास सुजाता नगर ऑटोमोबाइल की दुकान चलाती है।

कमेंट
कमेंट X