कोरोना को हराना है: 9 महीने की गर्भवती सफाईकर्मी निभा रही अपना फर्ज, लॉकडाउन में भी कर रही ड्यूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के डर से जब लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल योद्धाओं के जज्बे को सलाम है। डॉक्टर, नर्स, पुलिसवालों से लेकर उन सफाईकर्मी के हौसले भी बुलंद हैं जो रोजाना अपनी जान की परवाह न करते हुए घरों और सड़कों से गंदगी हटाते हैं। ऐसे ही महान जज्बे के साथ काम को पूजा मानने वाली नैना परमार रोजाना अपनी 5 से 6 घंटे की ड्यूटी करती हैं
सूरत शहर में सफाईकर्मी का काम करने वाली नैना परमार 9 माह की गर्भवती हैं। उनको पता है कि कभी भी उनकी डिलीवरी हो सकती है। इन सबके बावजूद वो घर पर आराम न करके अपना काम करती हैं।
नैना बताती हैं कि उनके परिवार में पति और एक बेटी को मिलाकर छह लोग हैं। जिनकी जिम्मेदारियां वो बखूबी निभा रही हैं। नैना के पति पेशे से स्कूल वैन के ड्राइवर हैं और इस समय फिलहाल घर पर ही हैं। नैना बताती हैं कि वो जोनल ऑफिस बंद होने के कारण अवकाश नहीं ले पाईं। ऐसे में उनको अपना फर्ज ज्यादा जरूरी लगा। नैना का कहना है कि महामारी के प्रकोप से बचने के लिए सबका घर में रहना बहुत जरूरी है लेकिन उन्हें दुख होता है जब वो लोगों को सड़कों पर देखती हैं।

कमेंट
कमेंट X