फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   67 years old gujarati woman completed her phd

67 साल की उम्र में गुजरात की महिला ने पूरी की पीएचडी

Sat, 26 Jun 2021 09:04 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 26 Jun 2021 09:04 AM IST
सार

नाम के आगे डॉक्टर लगवाने के सपने में भले ही 50 साल लग गए लेकिन ऊषा ने उसे पूरा कर दिखाया। पति का निधन हो जाने के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी, खूब अध्ययन करके उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल कर ही ली। 

विज्ञापन
67 years old gujarati woman completed her phd
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जिस उम्र में लोग रिटायर होते हैं उस उम्र में गुजरात के वडोदरा में रहने वाली 67 वर्षीय ऊषा लोदया ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाने का सपना पूरा किया है। जिस उम्र में लोग नाती- पोतों की पढ़ाई के बारे में सोच रहे होते हैं, उषा ने उस उम्र में अपनी पीएचडी पूरी कर डिग्री हासिल कर ली है। आइए जानते हैं उनकी पीएडी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें। 

विज्ञापन

जैन धर्म में की पीएचडी

एक साक्षात्कार में ऊषा ने बताया कि वे हमेशा से ही पीएचडी करना चाहती थीं और उन्होंने अपने सपने को कभी छोड़ा नहीं इसलिए वे अपने सपने को आज 50 वर्ष बाद पूरा कर सकी हैं। उन्होंने महाराष्ट्र स्थित शत्रुंजय एकेडमी से जैन धर्म में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। वह आगे भी जैन धर्म पर अध्ययन के काम को जारी रखेंगी। 

विज्ञापन

20 वर्ष की उम्र में हुआ विवाह

ऊषा जब सातवीं में थीं, तब वे डॉक्टर बनना चाहती थीं। मुंबई में उन्होंने झुनझुनवाला कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई शुरू कर थी, लेकिन फर्स्ट ईयर में ही उनकी शादी हो गई और बीच में ही पढ़ाई छूट गई। शादी के वक्त वे 20 साल की थीं और जिम्मेदारियों के कारण पढ़ाई नहीं हो पाई लेकिन अपने सपनों को जीने की ललक हमेशा जिंदा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति का हो गया निधन

ऊषा की पीएचडी के बीच ही उनके पति का निधन हो गया, तब उनकी पढ़ाई में कुछ समय के लिए ब्रेक लग गया लेकिन उन्होंने फिर से पढ़ाई की ओर ध्यान दिया। पीएचडी में रिसर्च करने और थीसिस लिखने में उन्हें चार साल लग गए। हालांकि लॉकडाउन की वजह से उन्हें इस काम के लिए खूब समय मिला। 

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed