{"_id":"5f5f578b5abce22e2d636a33","slug":"27-year-old-manipuri-girl-bijaylakshmi-making-thread-with-lotus-stalks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"27 साल की बिजयलक्ष्मी धागे बनाने के स्टार्टअप के साथ दे रहीं लोगों को रोजगार","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
27 साल की बिजयलक्ष्मी धागे बनाने के स्टार्टअप के साथ दे रहीं लोगों को रोजगार
Tue, 15 Sep 2020 09:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
bijaylakshmi
- फोटो : twitter
कोरोना वायरस की वजह से रोजगार को काफी नुकसान हुआ है। बहुत सारे लोग बेरोजगार हो गए हैं तो कुछ का रोजगार मंदा पड़ गया है। ऐसे में 27 साल की बिजयलक्ष्मी का हौसला काबिलेतारीफ है। उन्होंने रोजगार के नए अवसर निकाले और कई सारे बेरोजगारों को रोजी-रोटी का सहारा दिया। कमल के फूल की डंठल से धागे बना कर वो कामयाबी की नई मिसाल लिख रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बिजयशांति टोंगब्रम अपने साथ कुछ लोगों की टीम रखी हैं। जो कमल के डंठल से धागे बनाने का काम करती है। बिजयलक्ष्मी ने सबसे पहले इस हुनर को एक बूढ़ी महिला से सीखा। साथ ही इस बारे में खुद भी जानकारी इकट्ठा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजयलक्ष्मी कमल की डंठल से धागे बनाने के पहले कमल की चाय बनाना भी सीख चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने इस दिशा में कदम बढाए। बिजयलक्ष्मी इस स्टार्टअप के जरिए गांव के ही लोगों को रोजगार देने में भी सफल हुई हैं। उनका कहना है कि सरकार अगर उनके इस स्टार्टअप में मदद करे तो वो अधिक से अधिक महिलाओं को इस रोजगार से जोडना चाहती हैं।

कमेंट
कमेंट X